MVA ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर पारंपरिक चाय पार्टी का किया बहिष्कार
- Written By: शुभम सोनडवले
मुंबई. विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने यहां महाराष्ट्र विधानसभा सत्र (Maharashtra Assembly Session) से पहले पारंपरिक चाय पार्टी (Team Party) का रविवार को बहिष्कार किया और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर आरक्षण को लेकर सामाजिक तनाव पैदा करने एवं मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विधानमंडल का हफ्ते भर चलने वाला बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिस दौरान लेखानुदान पेश किया जाएगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद पवार गुट) शामिल हैं, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाला राकांपा समूह है। मुख्यमंत्री शिंदे ने चाय पार्टी की मेजबानी की थी।
25-02-2024?Mumbai | २५-०२-२०२४ ?मुंबई. ?Tea Party on the eve of Maharashtra Legislature’s Budget Session 2024
?महाराष्ट्र विधिमंडळाच्या अर्थसंकल्पीय अधिवेशनाच्या पूर्वसंध्येला चहापानाचा कार्यक्रम@mieknathshinde @AjitPawarSpeaks#Maharashtra #BudgetSession2024 pic.twitter.com/OL2q70KJAl — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC चुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने मांगे आवेदन; भाजपा तैयार करेगी पैनल
International Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय
संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर उबाठा का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से पहुंचे मनपा
नागपुर: सरकारी मुद्देमाल गबन में दोषी कोर्ट क्लर्क को राहत नहीं, हाई कोर्ट ने 5 साल की सजा बरकरार रखी
एमवीए नेताओं की बैठक के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने में नाकाम रही है। कांग्रेस नेता ने सरकार पर राजनीति के अपराधीकरण को बढ़ावा देने और आरक्षण पर सामाजिक तनाव पैदा करने तथा अपने “स्वार्थी राजनीतिक हितों” के लिए मराठा समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हम चाय पार्टी में शामिल होकर सरकार के पापों का हिस्सा नहीं बनना चाहते।” (एजेंसी)
