मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी: जानें RPF कांस्टेबल ने क्यों मारी गोली, ये थी वजह
- Written By: साक्षी सिंह
Pic Source - ANI
मुंबई: मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी की घटना की वजह सामने आई है। RPF कांस्टेबल ने आखिर गोली क्यों चलाई इस पर पश्चिम रेलवे के पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसकी यानी RPF कांस्टेबल चेतन कुमार तबीयत गड़बड़ थी, उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया…कोई बहस नहीं हुई थी। बता दें कि आरपीएफ जवान ने आज सुबह अपने एक वरिष्ठ अधिकारी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
क्या था पूरा मामला?
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने सोमवार को यानी आज सुबह महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया गया था।
