Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुडा स्कैम: CM सिद्धारमैया की पत्नी का प्लॉट लौटाने पर भी बवाल, बोली BJP- दाल में कुछ काला, इस्तीफा दो

BJP कर्नाटक के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी एम का 14 भूखंडों का स्वामित्व और कब्जा छोड़े जाने का फैसला घोटाले में गलत काम करने को आधिकारिक रूप से स्वीकार करने के ही समान है। ऐसे में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 01, 2024 | 01:02 PM

CM सिद्धारमैया की पत्नी का प्लॉट लौटाने पर भी बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी एम का 14 भूखंडों का स्वामित्व और कब्जा छोड़े जाने का फैसला मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटाले में गलत काम करने को आधिकारिक रूप से स्वीकार करने के ही समान है और इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को अब तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

इस बाबत विजयेंद्र ने पार्वती के कदम को एक ‘‘राजनीतिक नाटक” करार दिया और आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य ‘‘कानूनी बाधाओं से बचना” है। उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आज विजयेंद्र ने कहा कि, ‘‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले सिद्धरमैया को राज्यपाल (थावरचंद गहलोत) से भी माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने उन पर केंद्र के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया था।”

यहां पढ़ें – शिगेरु इशिबा चुने गए जापान के अगले प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदा ने पीएम पद से दिया इस्तीफा

वहीं विजयेंद्र ने सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जिनकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जानकारी दें कि बीते सोमवार को ED ने लोकायुक्त की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए सिद्धरमैया, उनकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एमयूडीए प्रकरण के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था। संघीय एजेंसी ने मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है। ECIR पुलिस की प्राथमिकी के समान होती है। इसके कुछ घंटों बाद पार्वती ने मुडा के आयुक्त को पत्र लिखकर मैसूरु के 14 भूखंडों को वापस करने की पेशकश की है।

यहां पढ़ें – सोनम वांगचुक के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करेगी AAP, पार्यावरण कार्यकर्ता से CM आतिशी करेंगी मुलाकात

सिद्धरमैया की पत्नी बीएम पार्वती ने पत्र में लिखा,मैं मैसूर में मुडा साजिश से जुड़े आरोपों से बहुत आहत हूं। मेरे भाई बाबू को पारिवारिक विरासत के रूप में मिले इन भूखंडों ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया। ये मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस मुद्दे की वजह से मेरे पति पर गलत आरोप लग सकते हैं। मेरे लिए, कोई भी घर, प्लॉट या संपत्ति मेरे पति के सम्मान, गरिमा और मन की शांति से ज्यादा बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं है। इतने सालों तक सत्ता में रहने के बाद, मैंने कभी-भी अपने या अपने परिवार के लिए कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं चाहा। मैंने इस विवाद का केंद्र बने 14 MUDA भूखंडों को वापस करने का फैसला लिया है।’ (एजेंसी इनपुट के साथ)

Muda scam siddaramaiah shocked by wife returning 14 plots bjp said resign now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 01:01 PM

Topics:  

  • Karnataka

सम्बंधित ख़बरें

1

बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 8 साल के मासूम की जान, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अचानक गिरी छत..

2

‘बच्चों की सुरक्षा के लिए मारे थे 2800 कुत्ते, जरूरत पड़ी तो…’, कर्नाटक में बोले JDS नेता

3

एक गलत कदम, मंत्री पद खतम! राहुल गांधी के खिलाफ बोलना सिद्धारमैया के करीबी को पड़ा भारी

4

वोटर लिस्ट मामले में बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किल, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.