चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर सांसद राम गोपाल यादव की अभद्र टिप्पणी, कहा-अब भी उन्हें मंदिर-मस्जिद दिख रहा
मैनपुरी के करहल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने CJI पर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले को लेकर भाजपा ने मांफी की मांग की है।
- Written By: Saurabh Pal
डीवाई चंद्रचूड़ और राम गोपाल यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा व राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसको लेकर अब मामला गर्माता नजर आ रहा है। दरअसल सोमवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव का नामांकन कराने राम गोपाल यादव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
इस दौरान जब पत्रकारों ने बाबरी मस्जिद को लेकर सवाल पूछ गया तो उन्होंने कहा कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- जब मुर्दों को जिंदा करे हो, तो वो भूत बन जाते हैं। कहां हैं वो? अब भी मंदिर और बाबरी मस्जिद दिख रहा है।
राम गोपाल ने किया अपशब्द का प्रयोग
वहीं एक पत्रकार ने कहा कि अभी रविवार की बात है, तो राम गोपाल ने झल्लाहट में जवाब देते हुए कहा कि अरे छोड़ो यार, वो तो जो *** हैं, वो तमाम इस तरह की बातें करते रहते हैं। हम उनका नोटिस क्यों ले। बता दें कि जिस जगह हमने star लिखा है, वहां
सम्बंधित ख़बरें
प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी परिवार में पसरा मातम, अखिलेश-शिवपाल सहित इन नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कियारा आडवाणी के बिकनी सीन पर विवाद के बाद राम गोपाल वर्मा की सफाई, बोले- यह सिर्फ तारीफ थी
‘हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं, धोखे से विधायक बन गए’, संगीत सोम पर क्यों बरसे रामगोपाल यादव?
‘इन गाली देने वालों को…’, व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद अब क्या बोल गए रामगोपाल
उन्होंने अपशब्द का इस्तेमाल किया है।
राम मंदिर फैसले पर पुणे में बोले थे CJI
सपा नेता राम गोपाल की इस टिप्पणी से पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पूणे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘जजमेंट के दौरान हमारे पास कई ऐसे मामले आते रहते हैं, जिन पर फैसले देने के निष्कर्ष पर कभी-कभी नहीं पहुंच पाते हैं। ठीक ऐसे ही अयोध्या मामले में मेरे साथ ऐसा ही हुआ। तीन महीने तक तीन महीने तक मेरे सामने थ। मैं भगवान के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें समाधान खोजना होगा। मेरा विश्वास करिए। अगर आपकी आस्था है, तो भगवान हमेशा कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।
मामला गर्माता देख राम गोपाल ने लिया यू टर्न
वहीं मामला गर्माता देख राम गोपाल यादव ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि ”आज करहल विधान सभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह का नामांकन था । मैं भी मैनपुरी में था । सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग थे । अधिकतर करहल, मिल्कीपुर और बहराइच के बारे में प्रश्न पूछ रहे थे । बहराइच के बारे कुछ लोगों की इर्रेलेवेंट बात को लेकर मैंने जो उत्तर दिया कुछ शरारती लोगों ने मेरे उस उत्तर पर एक काल्पनिक प्रश्न जेनेरेट करके सुपर इम्पोज़ जिसमें सीजेआई का नाम डालदिया । जबकि सीजेआई और न्यायपालिका से संबंधित न कोई प्रश्न पूछा गया और न मैंने इस संबंध में कुछ कहा है । मैं डीएम और एसएसपी मैनपुरी से इस फ़र्ज़ीवाड़े की जाँच की माँग करता हूँ।”
