कियारा आडवाणी के बिकनी सीन पर विवाद के बाद राम गोपाल वर्मा की सफाई, बोले- यह सिर्फ तारीफ थी
Ram Gopal Varma Clarifies: राम गोपाल वर्मा ने ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी के बिकनी सीन पर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था।
- Written By: सोनाली झा
कियारा आडवाणी और राम गोपाल वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Ram Gopal Varma Reaction On Kiara Advani Bikini Scene: राम गोपाल वर्मा ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म वार 2 में कियारा आडवाणी के बिकनी सीन को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था, बल्कि वह इसे सुंदरता की तारीफ के तौर पर देख रहे थे।
दरअसल, पिछले साल जब ‘वॉर 2’ की पहली झलक सामने आई थी, तब राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कियारा आडवाणी के बिकनी सीन का जिक्र किया था। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने इसे अभिनेत्री के प्रति अभद्र और अपमानजनक बताया था।
राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात
हालांकि बाद में निर्देशक ने अपना वह ट्वीट डिलीट कर दिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई दी है। फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं है कि उन्होंने उस ट्वीट में क्या लिखा था, क्योंकि वह अक्सर सोशल मीडिया पर कई बातें साझा करते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
यह एक तरह की तारीफ ही थी
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ट्रेलर या टीजर में जब किसी खूबसूरत अभिनेत्री को आकर्षक अंदाज में दिखाया जाता है, तो दर्शकों की भावनाओं को जगाने के लिए ऐसा किया जाता है। उनके मुताबिक, उन्होंने जो कहा था वह एक तरह की तारीफ थी, न कि किसी को नीचा दिखाने की कोशिश। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा से खूबसूरत महिलाओं की तारीफ खुलकर करते आए हैं और इसमें उन्हें कोई हिचक नहीं होती।
मैं खुद को नहीं बदलूंगा
निर्देशक ने आगे कहा कि वह अपने विचारों और व्यक्तित्व को बदलने में विश्वास नहीं रखते। उनके मुताबिक, वह जैसे हैं वैसे ही रहेंगे और अपनी बात खुलकर कहते रहेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी वह दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की खूबसूरती की तारीफ खुलकर करते रहे हैं। उनके लिए यह किसी भी महिला की सुंदरता की सराहना करना भर है।
क्या था रामू का विवादित ट्वीट
राम गोपाल वर्मा ने ‘वॉर 2’ के टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था कि अगर फिल्म में ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच यह मुकाबला हो कि कियारा को कौन पटाता है, तो फिल्म और भी दिलचस्प हो सकती है। उनकी इस टिप्पणी को कई लोगों ने आपत्तिजनक माना और सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने वह ट्वीट हटा दिया था, लेकिन अब एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में आ गया है।
