Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, यूपी-बिहार-बंगाल में बाढ़ से मचा हाहाकार
Monsoon Update: भारत के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई है। हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल और मेघालय में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जानिए कहां क्या हालात हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Weather Update: बारिश पूरे देश में कहर बरपाए जा रही है। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दोनों राज्यों बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 7 लोगों की जान चली गई जबकि कई घायल हुए हैं।
मंडी में हादसा
हिमाचल के मंडी में कार खाई में गिरने से तीन की मौत हो गई, वहीं चंबा में मकान की छत गिरने से एक महिला की जान गई। राज्य में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में भूस्खलन और नदी उफान पर हैं। भाखड़ा नदी में एक व्यक्ति बह गया, यमुनोत्री राजमार्ग का 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। केदारनाथ यात्रा भी छह घंटे के लिए रोकी गई, जिसमें करीब 4,000 श्रद्धालु सोनप्रयाग में फंसे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
यूपी के 13 जिले बाढ़ की चपेट में, गंगा उफान पर
उत्तर प्रदेश में भी हालात चिंताजनक हैं। गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट समेत कई घाट डूब गए हैं और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वीडियो नमो घाट और राज घाट से है। pic.twitter.com/1VxTHtVwwR — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025
रेलवे सेवाएं भी प्रभावित, ट्रेनों को किया गया रद्द
उत्तराखंड के कोटद्वार-नजीबाबाद रेलवे लाइन पर ट्रैक पर पानी भर गया है। आठ इंच से एक फीट तक पानी भरे होने से तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रोका गया, जिससे दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं।
मेघालय, बंगाल और आंध्र में भी भारी बारिश की मार
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में एक सरकारी अफसर गंनोल नदी में बह गया। वह अपने परिवार के साथ पिकनिक पर था और नदी पार करते समय हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी जैसे जिलों में 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण बंगाल में भी 7 अगस्त तक तेज वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जो खेत में काम कर रही थी।
यह भी पढ़ें: शाइना एनसी बनीं शिवसेना प्रवक्ता, एकनाथ शिंदे ने किया नियुक्त, आने वाले एक साल तक पद पर रहेंगी
राजस्थान में भी अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ जिलों में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। भरतपुर के बयाना में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
