Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP में मोदी बनाम योगी? VIDEO सामने आते ही गरमाई सियासत, नितिन की ताजपोशी से भाजपा में ‘नवीन’ भूचाल

Modi vs Yogi: राजधानी दिल्ली में बीजेपी के नए बॉस नितिन नबीन की ताजपोशी हुई। लेकिन यहां पर कुछ ऐसा हुआ जिसने भाजपा पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी तरफ विपक्षी दलों को भी नया मुद्दा मिल गया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 20, 2026 | 04:47 PM

वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi Viral VIDEO: देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी के नए बॉस नितिन नबीन की ताजपोशी हो रही थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत देश के सभी दिग्गज बीजेपी नेताओं ने शिरकत की। लेकिन यहां पर कुछ ऐसा हुआ जिसने भाजपा पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी तरफ विपक्षी दलों को भी नया मुद्दा मिल गया है।

दरअसल, नितिन नबीन के निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजधानी दिल्ली स्थिति पार्टी दफ्तर पर भव्य ताजपोशी समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कुछ ही देर में यहां पीएम मोदी का आगमन हुआ। तभी कुछ एक ऐसा नजारा दिखा, जिसने सियासी बवाल खड़ा कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो आगे की पंक्ति में बैठे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान पंक्ति में सबसे किनारे खड़े हुए योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन नहीं किया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही एक नया सियासी बवाल उठ खड़ा हुआ और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

सम्बंधित ख़बरें

‘पहले मुसलमानों से कागज मांगे…अब शंकराचार्य से’, योगी-मोदी पर भड़के पवन खेड़ा, बोले- नतमस्तक न होने की सजा

मीरा भाईंदर में चुनाव के बाद भी सियासी संग्राम तेज, विधायक मेहता ने मंत्री सरनाईक को दिए विकास के 3 अल्टीमेटम

‘यहां से शुरु हुआ था…’, संजय राउत पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर संजय निरूपम का पलटवार, शेयर किया पुराना Video

नितिन नबीन का भाजपा अध्यक्ष बनना ऐतिहासिक, एकनाथ शिंदे बोले- संगठन में पीढ़ीगत बदलाव का नया अध्याय शुरू

बीजेपी में मोदी बनाम योगी?

राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने ‘एक्स’ पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “ज़रा गौर से देखिए। ‘महामानव’ जैसे ही आए, BJP के पहली पंक्ति सारे नेता उनके सामने हाथ जोड़ लिए, लेकिन योगी आदित्यनाथ चुपचाप खड़े रहे!

ज़रा गौर से देखिए। महामानव जैसे ही आए , BJP के पहली पंक्ति सारे नेता उनके सामने हाँथ जोड़ लिए , लेकिन योगी आदित्यनाथ चुपचाप खड़े रहे! BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी जी के मर्जी से!
BJP UP के अध्यक्ष मोदी जी के मर्जी से!
क्या मोदी बनाम योगी अब खुलकर सामने आ रहा है? pic.twitter.com/izHHh8njXA — Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) January 20, 2026

प्रियंका भारती ने आगे लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी जी की मर्जी से! उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मोदी जी के मर्जी से! क्या मोदी बनाम योगी अब खुलकर सामने आ रहा है? कई अन्य लोग भी इसी तरह के दावों के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

पहले भी आया है ऐसा वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ का इस तरह का वीडियो सामने आया है। इससे पहले जुलाई 2024 में भी एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। तब भी विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाया था। लेकिन बाद में पता चला कि उस वीडियो के पीछे अलग-अलग कैमरा एंगल का खेल था। क्योंकि दूसरे कैमरे से रिकॉर्ड हुए वीडियो में सीएम योगी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए दिख जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 2024 की तर्ज पर 2027 फतह करेगी सपा? अखिलेश यादव ने बिछाई सियासी बिसात, राजधानी के मंथन ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

आखिर क्यों मचता है बवाल?

सियासी हलकों में योगी आदित्यनाथ को नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता है। कई चर्चाओं में अमित शाह को उनका प्रतिद्वंदी भी बताया जाता है। अमित शाह पीएम मोदी के अधिक करीब हैं। यही वजह है कि जब भी कोई ऐसी तस्वीर सामने आती है तो सियासी बवाल मचने लगता है।

Modi vs yogi controversy inside bjp video sparks political storm nitin nabin coronation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • BJP
  • Narendra Modi
  • Viral News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.