हवाई किराए की मनमानी पर लगेगी लगाम…इंडिगो संकट के बीच सरकार सख्त, सभी रूटों पर फेयर कैप लागू
IndiGo Crisis: केंद्र सरकार ने खुद दखल देते हुए एअरलाइंस की मनमानी रोकने के लिए सख्त कदम उठा लिया है। सरकार ने विमान किराए की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इंडिगो संकट
Government on IndiGo Crisis: इंडिगो के परिचालन संकट के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द या प्रभावित हो चुकी हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए कई एयरलाइंस ने कुछ रूटों पर हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी कर दी थी। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी प्रभावित मार्गों पर फेयर कैप लागू कर दिया है, ताकि एयरलाइंस किसी भी तरह की मनमानी कीमत न वसूल सकें।
इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द और देरी से चलने के कारण यात्रियों की अचानक बढ़ी मांग का असर किरायों पर दिखा। कुछ एयरलाइंस ने इसे अवसर बनाकर अत्यधिक कीमतें तय करनी शुरू कर दी थीं। मंत्रालय ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि अवसरवादी या मनमानी किराया-वसूली किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंत्रालय ने लगाया फेयर कैप
अपने नियामकीय अधिकारों का उपयोग करते हुए मंत्रालय ने सभी प्रभावित रूटों पर किराये की अधिकतम सीमा तय कर दी है। अब एयरलाइंस उस निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क नहीं ले सकेंगी। मंत्रालय ने इसके लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं और बताया है कि यह सीमा स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य-
- हवाई किराया बाजार में अनुशासन बनाए रखना।
- यात्रियों के शोषण को रोकना।
- तत्काल यात्रा की जरूरत वाले नागरिकों — जैसे वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज को राहत देना।
- उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि किसी भी वर्ग को अत्यधिक किराया वसूली के कारण अनावश्यक आर्थिक बोझ में नहीं डाला जा सकता।
यह भी पढ़ें- इंडिगो एयरलाइंस संकट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CJI से तत्काल दखल देने की मांग
मंत्रालय रियल-टाइम डेटा के आधार पर किरायों की लगातार निगरानी कर रहा है। एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स के साथ समन्वय बढ़ाया गया है, ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि फेयर कैप के उल्लंघन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
