केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
Kerala Cabinet: सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह सहित 35 विभागों का कार्यभार संभालेंगे। वहीं रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वीडी सतीशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kerala Ministers Portfolio: मंत्रिमंडल आवंटन संबंधी मुख्यमंत्री वी डी सतीशन की सिफारिशों को केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंजूरी दे दी है। वीडी सतीशन के साथ मंत्रिमंडल सहयोगियों ने 18 मई को शपथ लिया था। सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत 35 विभागों का कार्यभार खुद संभालेंगे। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गठबंधन में सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी के कुन्हालीकुट्टी को उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(AI), स्टार्टअप, खनन एवं भूविज्ञान और हथकरघा एवं वस्त्र विभाग की कमान दी गई है।
सनी जोसेफ को संसदीय मामलों का प्रभार
लोक भवन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ को बिजली, पर्यावरण और संसदीय मामलों का प्रभार दिया गया है। के. मुरलीधरन स्वास्थ्य, देवस्वोम, खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित सात विभागों का नेतृत्व करेंगे। इन नेताओं के अलावा, रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, ए पी अनिल कुमार भूमि और राजस्व विभाग के मंत्री होंगे और एन. शम्सुद्दीन सामान्य शिक्षा मंत्री होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
केरल सरकार का बड़ा राजनीतिक फैसला, CM सतीशन ने बंद की विवादित सिल्वर लाइन रेल परियोजना, भूमि अधिग्रहण रद्द
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
अन्य सहयोगियों को कौन से विभाग मिले?
लोक भवन के अनुसार, रेवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के विधायक शिबू बेबी जॉन को वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा कौशल विकास विभाग सौंपा गया है, वहीं, केरल कांग्रेस (जोसेफ) के विधायक मोन जोसेफ सिंचाई, भूजल, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं आवास विभागों के मंत्री होंगे।
मंत्रिमंडल में किसे कौन सा विभाग मिला?
- मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान वित्त और बंदरगाह विभाग संभालेंगे
- रमेश चेन्निथला गृह और सतर्कता विभाग के मंत्री होंगे
- के. मुरलीधरन – स्वास्थ्य और देवस्वम
- पी.के. कुन्हालीकुट्टी (आईयूएमएल) – उद्योग और आईटी
- सनी जोसेफ (केपीसीसी अध्यक्ष) – विद्युत और संसदीय कार्य
- एपी. अनिल कुमार – राजस्व विभाग
- पी.सी. विष्णुनाध – पर्यटन, संस्कृति और सिनेमा
- एम. लिजू – उत्पाद शुल्क एवं सहकारिता
- रोजी एम. जॉन – उच्च शिक्षा
- टी. सिद्दीकी – कृषि
- बिंदु कृष्णा – श्रम एवं पशुपालन, महिला एवं बाल विकास
- ओ.जे. जनीश – खेल, युवा मामले
- एन. शमसुद्दीन (IUML) – सामान्य शिक्षा
- के.एम. शाजी (IUML) – स्थानीय स्वशासन विभाग
- पी.के. बशीर (IUML) – लोक निर्माण विभाग
- वी.ई. अब्दुल गफूर (IUML) – मत्स्य पालन
- मोंस जोसेफ (केरल कांग्रेस) – सिंचाई एवं आवास
- अनूप जैकब (केरल कांग्रेस जैकब) – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
- शिबू बेबी जॉन (RSP) – वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कौशल विकास
- सी.पी. जॉन (CMP) – परिवहन
- के.ए. थुलसी – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग का विकास
यह भी पढ़ें- आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी
