रमेश चेनिथल्ला-बिंदु कृष्णा और एन समसुधीन (स्क्रीन ग्रैब) 
देश

केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह

Keralam Swearing-in Ceremony: केरलम में आज कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21-सदस्यीय UDF कैबिनेट में आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली।

प्रिया जैस

Keralam Swearing-in Ceremony of 20 Cabinet Ministers: केरलम में आज नई सरकार का आगाज हुआ। केरलम में आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

एक दशक लंबे वामपंथी शासन के बाद, केरल सोमवार को सत्ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21-सदस्यीय UDF कैबिनेट में आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ली। इस बार केरलम की नई सरकार में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें 2 महिलाओं और 2 एसटी वर्ग के मंत्रियों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के 63 विधायकों में से 12 को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्री

  • IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी ने मंत्री पद की शपथ ली। मल्लपुरम सीट से IUML के विधायक चुने गए। वे मल्लपुरम से दो बार सांसद रह चुके है। वे 9वीं बार विधायक बने है।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने मंत्री पद की शपथ ली। वे छठवीं बार विधायक बने है। 4 बार लोकसभा सांसद रहे है। 2005 से 2014 तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे है। ओमान चांडी सरकार में गृहमंत्री रह चुके है। वे हरिपद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है।
  • केरल के पूर्व सीएम के करुणाकरण के बेटे के मुरलीधरन ने मंत्री पद की शपथ ली। वट्टियोरकावु विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है। तीसरी बार जीत हासिल की है। 4 बार लोकसभा सांसद रह चुके है। 2004 में तीन महिने के लिए मंत्री रहे है।
  • प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ पेरावुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है। पेशे से अधिवक्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता है। कांग्रेस की छात्र इकाई से राजनीति में जुड़े।
  • पेशे से वकील मॉन्स जोसेफ ने मंत्री पद की शपथ ली। वे कुडुथुरुथी सीट से कांग्रेस विधायक बने। वे छठवीं बार विधायक बने है। 2007 से 2009 तक PWD मंत्री बने रहे।
  • शिबू बेबी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्य की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव हैं।
  • अनूप जैकब ने मंत्री पद की शपथ ली। राजनीतिज्ञ और केरल विधानसभा के सदस्य तथा यूडीएफ राजनीतिक गठबंधन के घटक केरल कांग्रेस के विधायी दल के नेता हैं।
  • CMPKSC पार्टी के नेता सीपी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली। वे तिरुवनंतपुरम (जनरल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
  • कांग्रेस नेता एपी अनिल कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे वंडूर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए है। उन्होंने केरल छात्र संघ से राजनीति में कदम रखा।
  • IUML से एन समसुधीन ने मंत्री पद की शपथ ली। मन्नारकाड विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
  • पीसी विष्णुनाथ ने मंत्री पद की शपथ ली। कोल्लम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है।
  • कांग्रेस के रोजी एम जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली। अंगमाली (जनरल) विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है।
  • कांग्रेस नेता बिंदु कृष्णा ने मंत्री पद की शपथ ली। कोल्लम विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई है।
  • कांग्रेस नेता एम लिजू ने मंत्री पद की शपथ ली। वे कायमकुलम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
  • IUML नेता केएम शाजी ने मंत्री पद की शपथ ली। वेंगारा (जनरल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए है।
  • IUML नेता पीके बशीर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पीके बशीर एरनाड (जनरल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए है।
  • IUML नेता वीई अब्दुल गफूर ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें कलमस्सेरी विधानसभा सीट से विधायक चुना गया।
  • कांग्रेस नेता टी सिद्दीकी ने केरलम में मंत्री पद की शपथ ली। वे कलपेट्टा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है।
  • कांग्रेस नेता केए तुलसी ने मंत्री पद की शपथ ली। कोंगड विधानसभा सीट से विधायक बनी। माकपा के गढ़ में जीत हासिल की।
  • कांग्रेस नेता ओ जे जनेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ओ जे जनेश कोडुंगल्लूर (जनरल) विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।

तिरुवंचूर राधाकृष्णन विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

केरलम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें