Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: भीषण गर्मी के बीच यूपी समेत इन राज्यों में बारिश देगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

भीषण गर्मी के मौसम में अगले कुछ दिनों तक भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम की स्थिति कुछ अलग बनी रहने की संभावना है, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव, लू, गर्मी और कुछ क्षेत्रों में बारिश भी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 26, 2025 | 07:37 AM

आज का मौसम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: भीषण गर्मी के मौसम में अगले कुछ दिनों तक भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम की स्थिति कुछ अलग बनी रहने की संभावना है, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव, लू, गर्मी और कुछ क्षेत्रों में बारिश भी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी और मध्य भारत के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 1 मई तक इन राज्यों में गर्मी से राहत की कोई गुंजाईश नहीं है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान नज़र आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Vidarbha में भीषण गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड: चंद्रपुर @44.2°C के साथ सबसे गर्म, जानें आपके शहर का हाल

Mumbai Weather Update: ठाणे-रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट, मुंबई में गर्मी से राहत नहीं

IMD Alert: सावधान! अगले 96 घंटों में 22 राज्यों में मौसम मचाएगा कोहराम! कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं बरसेंगे ओले

छत्रपति  संभाजीनगर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और गरज के साथ बारिश; जनजीवन प्रभावित

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें …

अगले 24 घंटे के दौरान यहां पर होगी बारिश

आगामी 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। 26 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी तुफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट-हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 अप्रैल को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वहीं आज उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Midst of scorching heat these states including up continue to receive rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 07:37 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • Heat Wave
  • Heavy Rains
  • IMD
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.