अब छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी भाषाओं में भी कर सकेंगे अनुवाद, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने किया बदलाव
- Written By: दीपिका पाल
माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में बदलाव (Google)
नई दिल्ली : माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (Microsoft India) ने अपने अनुवादक मंच माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर (Microsoft Translater) में दो और भारतीय भाषाओं छत्तीसगढ़ी तथा मणिपुरी को शामिल किया है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं (Indian Languages) में अनुवाद करने में मदद करेगा।
इन भाषाओं का होता है अनुवाद
इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के साथ-साथ दो अन्य स्थानीय भाषाएं भोजपुरी तथा छत्तीसगढ़ी शामिल हैं। यह देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नई शिक्षा नीति का असर, CBSE का बड़ा फैसला; कक्षा 9 में अब 3 भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य
रिद्धपुर: मराठी भाषा विश्वविद्यालय के लिए 7.30 करोड़ की निधि जारी; भूमि अधिग्रहण अंतिम चरण में, बदलेगी तस्वीर
संस्कृत-पाली आज भी जीवंत हैं: डॉ. प्रफुल्ल गडपाल, भारतीय भाषाओं में अनुवाद करियर का नया अवसर
‘बिहारी का ऑर्डर नहीं मानूंगी’, मुंबई में MNS गुंडों ने बॉस को पीटा, शर्मनाक वीडियो वायरल
कई भाषाएं जोड़ चुका है माइक्रोसॉफ्ट
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘आधिकारिक भाषाओं से परे विस्तार प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के प्रति माइक्रोसॉफ्ट के समर्पण को रेखांकित करता है।” माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी को शामिल करना अपनी नवीन भाषा प्रौद्योगिकियों तथा समाधानों के जरिए भारत की भाषाई विविधता का समर्थन और उन्हें सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
(एजेंसी)
