Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

J-K Row: विधानसभा अध्यक्ष राथर पर महबूबा मुफ्ती का हमला, बोलीं- न करें सेंसर जैसा कार्य, ‘मार्शल लॉ’ लागू करने का आरोप

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सदन के सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना है, ना कि ‘सेंसर' (नियंत्रक) की तरह काम करना है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर ‘मार्शल लॉ' लागू करने का आरोप लगाया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 23, 2025 | 08:11 PM

विधानसभा अध्यक्ष राथर पर महबूबा मुफ्ती का हमला

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज यानी रविवार को कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सदन के सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना है, ना कि ‘सेंसर’ (नियंत्रक) की तरह काम करना है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर एक तरह का ‘मार्शल लॉ’ लागू करने का आरोप लगाया। उनकी यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर द्वारा बजट सत्र से पहले सदन के कामकाज के नोटिस के प्रचार को गंभीरता से लेने के बाद आई है।

जानकारी दें कि, विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से विशेषाधिकार हनन से दूर रहने को कहा है। इस बाबत जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने राथर पर संवैधानिक पद पर रहते हुए एक तरह का ‘मार्शल लॉ’ लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राथर साहब भले ही विधायी कार्यवाही की पवित्रता को बनाए रखने के बारे में चिंतित हों, लेकिन अध्यक्ष के तौर पर उनकी प्राथमिक भूमिका सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि ‘सेंसर’ की तरह काम करना है।”

While Rathar Sahab may be concerned with preserving the sanctity of legislative proceedings, as Speaker, his primary role is to safeguard the rights of members, not to act as a censor. Transparency and public awareness of legislative activities should not be seen as an… https://t.co/Hc7jfqqgAC

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 23, 2025

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, विधायी गतिविधियों के बारे में पारदर्शिता और जन जागरूकता को संसदीय प्रथाओं के उल्लंघन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसके विपरीत, नोटिस, प्रश्नों और प्रस्तावों के बारे में जनता को पहले से सूचित करना जवाबदेही को बढ़ावा देता है। हाल ही में वक्फ विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण संसदीय विधेयकों पर महीनों तक सार्वजनिक रूप से बहस होती रही।”

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने यह भी कहा कि, ‘‘दुर्भाग्य से ऐसा प्रतीत होता है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए राथर साहब एक तरह का ‘मार्शल लॉ’ लागू कर रहे हैं।” इस बीच मुफ्ती दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुईं। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को उनकी बेटी और पार्टी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने की थी।

दिल्ली की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही पुलवामा में पत्रकारों से बात करते हुए पीडीपी प्रमुख ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनकी पार्टी द्वारा लाए गए विधेयकों का समर्थन करने की अपील की। मुफ्ती ने अब्दुल्ला से यह भी अपील की कि केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे नियम नहीं बनाए जाने चाहिए जो 5 अगस्त, 2019 के असंवैधानिक और अवैध फैसलों पर स्वीकृति की मुहर लगाते हों और वह भी उनकी जैसी लोकप्रिय सरकार द्वारा। केंद्र ने 5 अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया जो जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mehbooba mufti attacks jammu and kashmir assembly speaker accuses him of imposing martial law

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 07:49 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Mehbooba Mufti
  • Omar Abdullah

सम्बंधित ख़बरें

1

किश्तवाड़ त्रासदी: CPI गहरे शोक में, कश्मीर की इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की

2

VIDEO: ‘अचानक आई धमाके जैसी आवाज और फिर…’ किश्तवाड़ के पीड़ितों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

3

किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 40 की मौत, 220 लापता, 120 से ज्यादा घायल- देखें भयावह VIDEO

4

स्वतंत्रता दिवस से पहले J&K स्टेटहुड पर कल सुप्रीम सुनवाई, क्या फैसला बनेगा ऐतिहासिक?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.