CM Omar Abdullah On Leh and Kargil: हिंसा और मौतों के बीच लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
CM उमर अब्दुल्ला ने लेह में हुई हिंसा के संदर्भ में उन्होंने कहा, "स्थिति गंभीर है। हमें दुख है कि वहाँ कई बहुमूल्य जीवन खो गए। मैं लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे कानून के बजाय खुद कार्रवाई न करें।"
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
लद्दाख के लेह में हुई हिंसा पर उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल प्रशासन की आलोचना की और इसे प्रशासन की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में भाजपा की सरकार है, इसलिए हिंसा के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराना गलत है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंसा में चार लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लेह के हालात खराब हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। उन्होंने भारत सरकार से भी आग्रह किया कि वह लद्दाखी लोगों की जायज मांगों पर ध्यान दे।