Operation Brahma : दो और जहाज के साथ मेडिकल फील्ड स्टाफ म्यांमार भेजेगा भारत
म्यांमार में भूकंप से आई तबाही के बाद से भारत ने पड़ोसी देश की सहायता के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। एक खेप भेजी जा चुकी है। अब दूसरे खेब में भारत 118 मेडिकल स्टाफ भी दो जहाजों से म्यांमार भेजेगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भारत से मेडिकल स्टाफ म्यांमार भेजा जाएगा
नई दिल्ली : म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके लिए मोदी सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया गया है। अब तक दो जहाज और राहत सामग्री को म्यांमार भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देश की सहायता के लिए अभी दो और जहाज राहत सामग्री के साथ भेजी जाएंगे।
म्यांमार में हालात अभी भी संभल नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को भूकंप से भारी तबाही के कारण करीब एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को फिर से पड़ोसी देश में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है।
118 मेडिकल स्टाफ भेजे जाएंगे म्यांमार
भारत की ओर से पड़ोसी देश म्यांमार की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजे जाने के बाद अब भारत की ओर से दूसरी खेप भेजे जाने की तैयारी चल रही है। इसके अंतर्गत अब 118 मेडिकल स्टाफ की टीम भी पीड़ितों की सहायता के लिए पड़ोसी देश जाएगी। यह मेडिकल स्टाफ उत्तर प्रदेश से भेजी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar Government का बड़ा फैसला: आंग सान सू की की सजा हुई कम, पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट हुए रिहा
फिल्म धुरंधर 2 पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, अतीक अहमद के किरदार को लेकर उठाए सवाल, सरकार को भी घेरा
‘सरकार सही चीज कर रही है…’ शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन
पीएम मोदी ने रचा नया डिजिटल इतिहास, बने YouTube पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता
भारतीय समुदाय का को सदस्य आहत नहीं
विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय राजदूत राहत और बचाव कार्य पर निगरानी रखने के लिए फिलहाल नेपीता में ही मौजूद हैं। यह भी बताया जा रहा है कि भूकंप पीड़ितों में अब तक भारतीय समुदाय के किसी भी सदस्य के आहत होने की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संकट के समय पड़ोसी देश की मदद हमारी नीति
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि संकट और आपदा के समय पड़ोसी देश की मदद करना भारत की विदेश नीति में शामिल है। म्यांमार में सहायता और राहत सामग्री की पहली खेप पहुंच चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत म्यांमार के हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर और राहत सामग्री पड़ोसी देश भेजी जाएगी।
