Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन

Sheikh Hasina Delhi Event: विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट कर दी है। MEA ने बताया कि यह एक निजी आयोजन है, सरकार की इसमें कोई भूमिका या समर्थन नहीं है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 04, 2026 | 07:12 PM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल (सोर्स- सोशल मीडिय)

Follow Us
Follow Us:

MEA On Sheikh Hasina Delhi Event: भारत में दो साल से रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम पर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शेख हसीना के कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है। एमईए ने इसे एक प्राइवेट कार्यक्रम बताया है।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की भारत की स्थिति

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि आप जिस कार्यक्रम की बात कर रहे हैं, उसे एक प्राइवेट मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इस मंच पर जो भी विचार रखे जा सकते हैं, सरकार उनका समर्थन नहीं करती है।

#WATCH | Delhi: Responding to ANI’s question on Sheikh Hasina’s scheduled address at an event hosted by the Foreign Correspondents’ Club of South Asia in New Delhi on August 5, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “The interaction you are referring to is being organised by a… pic.twitter.com/RzPcoNSJKZ — ANI (@ANI) August 4, 2026

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत

Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध 

ईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?

तस्लीमा नसरीन ने की शेख हसीना की वतन वापसी की वकालत, बोलीं अवामी लीग पर बैन हटाए सरकार

कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगी शेख हसीना

बता दें, दो साल पहले बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद भारत आईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ में होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाली हैं। इस कार्यक्रम में वह वर्चुअली जुड़ेंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 5 अगस्त को प्रस्तावित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चलेगा।

बांग्लादेश ने बताया भगोड़ा अपराधी

नई दिल्ली में होने वाले इस आयोजन से ढाका के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत को कड़ा संदेश दिया और कहा कि सरकार का स्पष्ट कहना है कि किसी भी भगोड़े अपराधी की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास नहीं आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबायद इस्लाम ने ढाका में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट कहा कि शेख हसीना देश में एक प्रमुख प्रतिबंधित संगठन की लीडर हैं। हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट में कई गंभीर अपराधों में दोषी ठहराकर सजा सुनाई जा चुकी है।

Mea sheikh hasina delhi event private program no government role

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Ministry of External Affairs
  • New Delhi
  • Sheikh Hasina

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.