पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौजूद
- Written By: साक्षी सिंह
पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन
आसनसोल: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (Asansol) में स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन पर शनिवार भीषण आग लग गई। आग की लपटें घंटो तक उठती रही। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कवायद में जुटी है।
उठती रही आग की लपटें
पश्चिम बंगाल में आसनसोल के पश्चिम बर्धमान (Asansol West Bardhaman,) स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन (Kulti railway station) स्टेशन पर आग की लपटें उठते देख आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा सामने आई वीडियो में स्टेशन पर यानी की जंहा आग लगी है, आस-पास कोई ट्रेन नहीं खड़ी है। वीडियो के मुताबिक आग रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
अमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा
#WATCH आसनसोल, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/oUD7XfRmp1 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2023
फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। किसी के हताहत की भी कोई सूचना नहीं है। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ। खबर से संबधित जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी।
