Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मराठा समुदाय धैर्य रखें, आपको आरक्षण मिलेगा, कोई धोखा नहीं होगा’, एकनाथ शिंदे की अपील

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Oct 30, 2023 | 09:43 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल/मुंबई. मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। इसी बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को मराठा समुदाय (Maratha Community) को धैर्य रखने और अतिवादी रख नहीं अपनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मराठाओं को आरक्षण मिलेगा उनके साथ कोई धोखा नहीं होगा।

विदर्भ के यवतमाल में एक सभा को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, “मराठा समुदाय को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। अतिवादी रुख मत अपनाइये, अतिवादी कदम मत उठाइये, मैंने आपके माध्यम से मनोज जारांगे से आग्रह किया- सकारात्मक निर्णय होगा।” उन्होने कहा, “आपको आरक्षण मिलेगा, कानून के दायरे में एक आरक्षण मिलेगा। आपने साथ कोई धोखा नहीं होगा, हम ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहते जो रद्द हो जाए। सरकार का अनुरोध है कि आप थोड़ा समय दें सब कुछ सुलझा लिया जाएगा।”

In Yavatmal, Maharashtra CM Eknath Shinde says, “The Maratha community needs to exercise some patience. Don’t take an extreme stance, don’t take extreme steps, I requested Manoj Jarange through you – a positive decision will be made. You will get reservation, you will get one… pic.twitter.com/viPaC4PInc

— ANI (@ANI) October 30, 2023

राकांपा विधायक प्रकाश सोलंकी का घर जालाया

इससे पहले बीड जिले के माजलगाव (Majalgaon) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक प्रकाश सोलंकी (Prakash Solanke) के आवास को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। जिसमें सोलंकी का घर और घर के बाहर खड़ी गाड़ी भी जलकर ख़ाक हो गई। वहीं, इसके तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल को आग लगा दी और वहां तोड़फोड़ की।

BJP विधायक के कर्यालय में तोड़फोड़

उधर, छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक प्रशांत बांब (Prashant Bamb) के कार्यालय में तोड़फोड़ की। वहीं, शरद पवार गुट के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के कार्यालय को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। साथ ही बीड शहर में जयदत्त क्षीरसागर के बंगले पर पथराव किया गया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने विधायक संदीप क्षीरसागर के घर पर भी पथराव किया गया और उनके घर के बाहर रखे सामान में भी आग लगा दी।

#WATCH | Maharashtra | Maratha reservation agitators set fire to the NCP office in Beed City earlier this evening. Later they also set residences of NCP MLA Sandeep Kshirsagar and state’s former minister Jay Kshirsagar on fire. Details awaited. pic.twitter.com/TcXSTsyuWm

— ANI (@ANI) October 30, 2023

गावों में नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित

मराठा समुदाय के सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन ने तब जोर पकड़ लिया जब सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे प्रदर्शन के दूसरे चरण के तहत जालना में अंतरवाली सराटी गांव में 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए। उनकी अपील पर कई ग्रामीणों ने गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

Maratha community should be patient you will get reservation eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2023 | 09:17 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Manoj Jarange
  • Maratha Reservation Protest
  • Yavatmal

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

3

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

4

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.