Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में कई सदस्यों को बताया ‘ओवरवेट’, जानें क्या दी नसीहत

JP Nadda News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज यानी शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 21, 2025 | 01:36 PM

जेपी नड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज यानी शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट (आवश्यकता से अधिक वजन वाले) हैं।” नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हम आप सभी के स्वास्थ्य की चिंता रखते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।”

इस बाबत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री से कहा, ‘‘आप तो सदस्यों से कहें कि वे अपने क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य जांच कराएं।” इस पर मंत्री ने कहा कि जनता की जांच तो जरूरी है ही, लेकिन सदस्यों को भी अपनी मेडिकल जांच करानी चाहिए और ‘‘यहां बैठे कई सदस्य ‘ओवरवेट’ हैं।”

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

लोकसभा में भिड़े राहुल गांधी और ओम बिरला…स्पीकर ने सदन में बहस का पढ़ाया पाठ

‘मैं आयुक्त बनूंगा’ उपक्रम में बच्चों को मिला प्रशासन का अनुभव, आयुक्त ने किया प्रेरित

जालना में कर वसूली अभियान, जिलाधिकारी ने 100% लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश; 50% ब्याज में भी छूट

लाखांदूर-पवनी के किसानों के लिए राहत, गोसीखुर्द परियोजना से ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए पानी छोड़ा गया

इसके साथ ही नड्डा ने देश में कैंसर और टीबी समेत विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि, सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया है। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग की जाती है। मंत्री ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 35 करोड़ लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 4.2 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए और 2.6 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि, 29.35 करोड़ लोगों की मुख कैंसर के लिए जांच की गई, जिनमें से 1.18 करोड़ लोगों में कैंसर पाया गया। उन्होंने देश में टीबी उन्मूलन से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अब एक ऐसी मशीन से टीबी स्क्रीनिंग शुरू की गई जो एक साथ 32 नमूनों की स्क्रीनिंग कर सकती है। अख्रिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में निदेशक पद भरे जाने के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्य मीसा भारती के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘एम्स (पटना) के निदेशक को किसी कारण से हटाया गया। बहुत जल्दी नए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।”

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इधर भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आयुष्मान कार्ड होते हुए भी कुछ अस्पतालों में मरीजों को इलाज से इनकार किए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं होने या कुछ दस्तावेज नहीं होने के बहाने इलाज से मना कर दिया जाता है, वहीं पैसे लेकर इलाज कर दिया जाता है।”

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि देश में 63 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है और यह दुनिया की इस तरह की सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि किसी सदस्य के पास इसके संबंध में कोई ऐसा मामला है जिसमें शिकायत हो तो अलग से बता सकते हैं, जिस पर सरकार कार्रवाई करेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Many members in lok sabha are overweight get a health checkup done once a year jp nadda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 01:36 PM

Topics:  

  • JP Nadda
  • Latest Hindi News
  • Loksabha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.