विशाखापत्तनम में बड़ा हादसा: सिंहाचलम मंदिर में दीवार गिरने से 7 की मौत, कई जख्मी
विशाखापत्तनम स्थित सिंहचलम मंदिर में दीवार ढहने से 7 लोगोें की मौत हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
विशाखापत्तनम में सिंहचलम मंदिर में दीवार गिरने से 7 की मौत
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा हादसा हो गया। यहां सिंहाचलम मंदिर में दीवार गिरने से 7 लोगोंं की मौत की जानकारी सामने आई है। दीवार गिरने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
चंदनोत्सव के दौरान भगवान के वास्तविक रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। मंगलवार की दोपहर से ही सिंहगिरी में भक्तों का रेला लगा हुआ था। इस कारण दीवार गिरने के दौरान भगदड़ मच गई। घटना के बाद मंदिर प्रशासन के अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई।
20 फीट की दीवार का हिस्सा गिरा
मंदिर में चंदनोत्सव के चलते काफी संख्या में भीड़ जमा थी। श्रद्दालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए लगातार आ रही थी। इस दौरान अचानक ही मंदिर में 20 फीट की दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के बाद भगदड़ मच गई और लोग बचने के लिए भागने लगे। इस कारण कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत भी हो गई है। जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
संभाजीनगर तहसील में सबसे ज्यादा 3,326 केस लंबित, जमीन रिकॉर्ड अपडेट में देरी; प्रशासन पर सवाल
Yeola: हाईवे ट्रक आग कांड में यू-टर्न, पुलिस आरोप के बाद अपने बयान से पलटा ड्राइवर, जांच में नया ट्विस्ट
नवभारत विशेष: महात्मा ज्योतिराव फुलेः भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, आज भी प्रेरणा के स्रोत
#WATCH | Andhra Pradesh | Seven people died and four got injured after a 20-foot-long stretch collapsed during the Chandanotsavam festival at the Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam. Search and rescue operations are underway by the SDRF and NDRF Vangalapudi… https://t.co/jDfKZjnX1U pic.twitter.com/8JVOtd24ND — ANI (@ANI) April 30, 2025
हादसे के कारणों की होगी जांच
मंदिर में हादसे के कारणों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। दीवार का हिस्सा गिरने की वजह की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। वहीं मंदिर से मलबे को हटाए जाने का काम भी चल रहा है। मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई है। मलबे के नीचे और लोगों की आशंका भी जताई जा रही है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था का आदेश
प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को बेहतर इलाज और उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। वह दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
