मनोज तिवारी कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार, बोलो- राहुल गांधी चीन के एजेंट और भारत के दुश्मन हैं
Manoj Tiwari on Rahul Gandhi: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया है और पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी के बयानों को चुनावी हथकंडा करार दिया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मनोज तिवारी, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Assembly Elections 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे कड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति पर सवाल खड़े करते हुए दूसरे देश के हितों के लिए काम करने वाला बताया।
यह पूरा विवाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के उस किताब के इर्द-गिर्द घूम रहा है जो फिलहाल प्रकाशित होने की प्रक्रिया में है। इस प्रकरण ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक सियासी तपिश बढ़ा दी है और विकास बनाम विनाश की बहस को नई दिशा दे दी है।
चीन के एजेंट और देश के दुश्मन हैं राहुल गांधी: मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर सीधा आरोप लगाया कि वे चीन के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। तिवारी ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि इस बात पर जनता को पूरी तरह से भरोसा कर लेना चाहिए कि राहुल गांधी भारत के हितैषी नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस जिस दिशा में बढ़ रही है वह देश के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है क्योंकि उनके नेतृत्व में कई ऐसे कांड हो रहे हैं जो राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को भारत का दुश्मन करार देते हुए कहा कि उनकी गतिविधियां एक मित्र वाली कतई नहीं लगती हैं।
जनरल मनोज नरवणे की किताब वाले मामले में किया कमेंट
यह विवाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अप्रकाशित किताब में उल्लेखित भारत-चीन सीमा तनाव के एक प्रसंग से जुड़ा है। नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए उस निर्देश को स्पष्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जो उचित समझो वही करो। मनोज तिवारी ने इस वाक्यांश का उल्लेख करते हुए बताया कि यह दर्शाता है कि सरकार को अपने सशस्त्र बलों की कार्यक्षमता और उनकी निष्ठा पर कितना गहरा विश्वास है।
उन्होंने दुख जताया कि विपक्ष ऐसे संवेदनशील मसलों का भी राजनीतिकरण करने से पीछे नहीं हटता है। तिवारी ने याद दिलाया कि कैसे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें आतंकवादी तक कह डाला। उन्होंने कटाक्ष किया कि यह उस व्यक्ति के बारे में कहा जा रहा है जिससे आतंकवादियों की कई पीढ़ियां भी खौफ खाती रही हैं।
ममता बनर्जी पर भी फायर हुए मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी का निशाना केवल राहुल गांधी तक सीमित नहीं रहा बल्कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर भी आपत्ति दर्ज कराई है। दरअसल ममता बनर्जी ने एक जनसभा में कहा था कि उनका जन्म बंगाल में हुआ है और वे अपनी अंतिम सांस भी इसी मिट्टी पर लेंगी। मनोज तिवारी ने उनके इस इरादे पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि चुनाव के समय मरने की बात करने का आखिर क्या तुक है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
मनोज तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री केवल मतदाताओं की सहानुभूति बटोरने के लिए भावनात्मक बयानबाजी का सहारा ले रही हैं। तिवारी के अनुसार चुनाव जीतने या हारने के बारे में होते हैं और इसे मौत के साथ जोड़ना केवल अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि बनर्जी सरकार राज्य में सुशासन और सुरक्षा का माहौल बनाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
आरजी अस्पताल का किया जिक्र
मनोज तिवारी ने आरजी कर अस्पताल जैसी घटनाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उच्च न्यायालय को न्याय सुनिश्चित करने के लिए खुद दखल देना पड़ा। भाजपा नेता ने गंभीर आरोप लगाया कि पूरे बंगाल में गुंडा राज चल रहा है जहां आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी पसंद की पार्टी को वोट देने के लिए आजाद नहीं हैं।
