मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उपद्रवियों ने मैतेई के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, खेत में बम से किया हमला
- Written By: शुभम सोनडवले
इम्फाल. मणिपुर (Manipur) में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां के बिष्णुपुर (Bishnupur) में मैतेई समुदाय (Meitei Community) के तीन लोगों की हत्या हुई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कुकी समुदाय के लोगों ने इन लोगों को पर घात लगाकर हमला किया है। पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों के शव बरामद किए हैं। इस घटना से राज्य में फिर से तनाव है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कुंबी इलाके में हाओटक मापलोक चकपी पहाड़ी पर चार लोग लकड़ी इकठ्ठा करने के लिए जंगल गए थे। उसके बाद से वापस नहीं आए। सभी लापता लोगों की पहचान अकासोई वार्ड नंबर 7 निवासी ओइनाम रोमेन मैतेई (45), अहनथेम दारा सिंह (55), थौदम इबोम्चा (53) और थौदम आनंद (27) के रूप में हुई है। इनमें से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अहनथेम दारा सिंह की तलाश जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार
मणिपुर में सीआरपीएफ की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई तीन, बच्चों की मौत से भड़का था भारी आक्रोश
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
यह घटना तब हुई जब कुकी समुदाय उपद्रवियों ने बुधवार दोपहर को हाओटक गांव में धान के खेतों में काम रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों पर बम से हमला किया। बेम की आवाज सुनकर सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे और कुकी उपद्रवियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद से डरे सहमे लोगों ने अन्य सुरक्षित स्थान पर शरण ली।
इससे पहले 1 जनवरी को थौबल के लेंगोल पहाड़ी इलाके में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी और 11 लोग घ्याल हुए थे। इस घटना से गुस्साए लोगों ने तीन वाहनों को फूंक दिया था। इसके बाद इलाके में तनाव को देखते हुए थौबल, इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया था।
