Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवा होगी फिर से शुरू, सरकार ने लिया फैसला

मणिपुर में साल भर से अधिक समय से जारी हिंसा के कारण प्रभावित सार्वजनिक परिवहन सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा। मणिपुर सरकार ने राज्य में जातीय हिंसा में कमी के बीच यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 04, 2024 | 03:57 PM

मणिपुर सार्वजनिक परिवहन सेवा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मणिपुर: साल भर से अधिक समय से जारी मणिपुर में हिंसा के कारण प्रभावित सार्वजनिक परिवहन सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। मणिपुर सरकार ने राज्य में जातीय हिंसा में कमी के बीच यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अंतर-जिला सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को इस माध्यम से सुचारू करने का प्रयास सरकार कर रही है। बता दें कि राज्य प्रशासन द्वारा 19 महीनों में सार्वजनिक परिवहन सेवा को फिर से शुरू करने का पहला प्रयास विफल रहा है।

राज्य में बुधवार से इंफाल से पहाड़ी जिलों तक कड़ी सुरक्षा के साथ अंतर-जिला सार्वजनिक वाहनों का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा । एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। यहां इंफाल घाटी स्थित मैतेई समुदाय तथा पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़पे होती रही हैं।

मुख्य सचिव विनीत जोशी ने एक आदेश में कहा कि राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों की उपलब्धता, प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है और पर्याप्त सुरक्षा तैनाती के साथ सार्वजनिक वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

सम्बंधित ख़बरें

फिर हिंसा में जल रहा मणिपुर… ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला उखरुल, पुलिस ने ये क्या कर दी अपील?

वर्धा ST में अब स्मार्ट कार्ड से सफर, छूट व रिफंड एक ही सिस्टम में; छात्र, वरिष्ठ, सबके लिए कार्ड

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उखरुल में जलाए गए दर्जनों घर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

मणिपुर में भड़की हिंसा… उग्रवादियों ने कई घरों को लगाई आग, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सार्वजनिक वाहनों का आवागमन होगा शुरू

राज्य की राजधानी इंफाल से कांगपोकपी होते हुए सेनापति तक और इंफाल से बिष्णुपुर होते हुए चुराचांदपुर तक बुधवार से सार्वजनिक वाहनों का आवागमन शुरू होगा। सेनापति नगा-बहुल क्षेत्र है, कांगपोकपी और चुराचांदपुर में कुकी-जो समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है और इंफाल तथा बिष्णुपुर मेइती बहुल क्षेत्र हैं। आदेश में कहा गया है, आवागमन केवल निश्चित समय तक ही सीमित रहेगा तथा इस मार्ग से जुड़ने के इच्छुक आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वे संबंधित उपायुक्तों के कार्यालयों से संपर्क करें।

मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष

पिछले साल मई में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आई हैं और तब से अब तक कम से कम 258 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हिंसा के दौरान इंफाल घाटी और पहाड़ी जिलों के बीच सार्वजनिक बस सेवाएं भी बंद हो गईं। अब देखना होगा सरकार के इस निर्णय से सार्वजनिक परिवहन सेवा पूरी तरह बहाल होती है या एक बार फिर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Manipur government decided to restore inter district public transport services

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 04, 2024 | 03:57 PM

Topics:  

  • Manipur
  • Manipur Violence
  • Public transport service

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.