Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते’, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा, अमित शाह से मुलाकात के बाद लिया फैसला

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है। बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंपा है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 09, 2025 | 06:53 PM

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इम्फाल: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है। बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राजभवन पहुंचकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंपा है।

आपको बता दें कि मई 2023 में राज्य में शुरू हुई हिंसा के बाद से ही विपक्षी दल उनके इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। लेकिन वह अब तक अपने पद पर बने रहे। हालांकि अब उन्होंने राज्य के सीएम के पद से त्याग-पत्र दे दिया है।

Manipur CM N Biren Singh hands over the letter of resignation from the post of Chief Minister to Governor Ajay Kumar Bhalla at the Raj Bhavan in Imphal. pic.twitter.com/zcfGNVdPPo — ANI (@ANI) February 9, 2025

सम्बंधित ख़बरें

अमित शाह ने दिल्ली से दिया बड़ा संदेश….नक्सलवाद और घुसपैठ को लेकर सरकारी की योजनाएं बताईं

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

राहुल गांधी की बातों पर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी… संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई?

महाशिवरात्रि 2026: राष्ट्रपति, PM मोदी, अमिश शाह समेत इन दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं, देशभर में भक्ति का सैलाब

केन्द्र सरकार का जताया आभार

भाजपा नेता बीरेन सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा कि अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात रही है। मैं केंद्र सरकार का बहुत आभारी हूं। उन्होंने समय पर कार्रवाई की, मदद की और विकास कार्य किए। उन्होंने हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए कई परियोजनाएं भी शुरू कीं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे इसी तरह काम करते रहें।”

थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक

बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी हाईकमान से बात करके नया नेता चुना जाएगा। पिछले साल के अंत में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मणिपुर में हुई हिंसा के लिए जनता से माफ़ी मांगी थी।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

समर्थन खो चुके ते बीरेन सिंह!

मणिपुर से एनपीएएफ पार्टी के सांसद लोरो फोज ने बताया है कि एन बीरेन सिंह अपने विधायकों का समर्थन खो चुके थे। उन्होंने देर से इस्तीफ़ा दिया। अगर उन्होंने डेढ़ साल पहले इस्तीफ़ा दे दिया होता तो मणिपुर बच जाता, वहां के छात्रों की जान बच जाती।

Manipur cm n biren singh resigns decision taken after meeting amit shah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2025 | 06:36 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Manipur
  • Manipur Violence
  • N Biren Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.