- Hindi News »
- India »
- Manipur Cm Biren Seen Doing Damage Control After Apologizing Increased Da Of Government Employees On New Year
मणिपुर : माफ़ी मांगने के बाद डैमेज कंट्रोल करते दिखे CM बिरेन, नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को दी यह बड़ी सौगात
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) जनवरी, 2025 से सात प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इस वृद्धि के साथ डीए DA प्रतिशत हो जाएगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज यानी मंगलवार को कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) जनवरी, 2025 से सात प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इस वृद्धि के साथ डीए 39 प्रतिशत हो जाएगा। सिंह ने उद्यमियों को समर्थन देने से लेकर स्टार्टअप उपक्रमों तक कई मौजूदा सरकारी पहलों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना के तहत 426 आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को बिना किसी गारंटी के ऋण दिया है। इस कार्यक्रम के तहत, सरकार जातीय हिंसा के कारण विस्थापित लोगों को 50,000 रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के दे रही है।
उन्होंने कहा, ”अब तक, लगभग सात स्टार्टअप की पहचान की गई है और वे 432 विस्थापित लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार हैं।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि करीब 500 युवाओं को एयर इंडिया और इंडिगो में विमान चालक दल के सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए दिल्ली में आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
आधी रात फिर सुलगा मणिपुर, चुराचांदपुर में कुकी नेता के घर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
मणिपुर में शांति की पहली दस्तक! नए CM खेमचंद से मिले कुकी-जो नेता; बीरेन सिंह को लेकर कही यह बड़ी बात
देश की ख़बरों के लिया यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हुए जातीय संघर्ष के लिए मंगलवार को माफी मांगी और सभी समुदायों से पिछली गलतियों को भूलने तथा शांतिपूर्ण व समृद्ध राज्य में एक साथ रहने की अपील की। प्रदेश में हुए जातीय संघर्ष में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग बेघर हो गए। सिंह ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन से चार महीनों में राज्य में अपेक्षाकृत शांति रही है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि नये साल में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
उन्होंने इस बाबत कहा कि, “राज्य में जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं खेद व्यक्त करना चाहता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया और कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। मुझे खेद है और मैं माफी मांगना चाहता हूं। लेकिन पिछले तीन से चार महीनों में अपेक्षाकृत शांति देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”
राजस्थान की ख़बरों के लिया यहां क्लिक करें
इस बाबत CM सिंह ने कहा कि मई 2023 में जातीय संघर्ष शुरू हुआ था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में राज्य में गोलीबारी की घटनाओं में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 625 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 12,047 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
वहीं मामले पर कांग्रेस ने आज तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य का दौरा करके यही बात क्यों नहीं कह सकते। इस बाबत पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन मणिपुर जाने से वब जरुर परहेज करते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Manipur cm biren seen doing damage control after apologizing increased da of government employees on new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 मई का इतिहास: ‘राजा हरिश्चन्द्र’ से सिनेमा की शुरुआत, दुनिया भर में अहम घटनाओं का साक्षी यह दिन
May 03, 2026 | 08:07 AMBhayandar Link Road Crane Accident: दहिसर-भाईंदर लिंक रोड निर्माण के दौरान दुर्घटना, सुरक्षा पर उठे सवाल
May 03, 2026 | 08:04 AMNashik Farmers Suicide Attempt: वडगांव में किसानों का आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने टाली बड़ी अनहोनी
May 03, 2026 | 08:00 AMअभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
May 03, 2026 | 07:57 AMशांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
May 03, 2026 | 07:57 AMMaharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
May 03, 2026 | 07:41 AMबिहार में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर; बीजेपी नेता के भांजे का हत्यारा सोनू यादव ढेर, मामूली विवाद में की थी हत्या
May 03, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














