मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियान तेज: 24 घंटों में 10 गिरफ्तार, इंसास राइफल और 239 किलो गांजा जब्त

Manipur Security Forces: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 6 उग्रवादी और 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। 239 किलो गांजा, इंसास राइफल, 24 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।
Anti-insurgency operation intensifies in Manipur: 10 arrested in 24 hours, INSAS rifle and 239 kg of ganja seized
मणिपुर में ड्रग तस्करों को सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार (सोर्स -सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manipur India Myanmar Border Drug Smuggling: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) से जुड़े थे तथा उन पर ठेकेदारों, व्यापारियों और सरकारी कर्मचारियों से जबरन वसूली करने के आरोप हैं। वहीं, एक अलग अभियान में 239 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा भारत-म्यांमार सीमा से लगे कांगपोकपी जिले में तलाशी अभियान के दौरान इंसास राइफल, स्थानीय रूप से निर्मित 24 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए घाटी और पहाड़ी जिलों में

239 किलोग्राम गांजे के साथ 4 तस्कर पकड़े गए

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) और यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) से जुड़े थे और उन्हें इंफाल पूर्वी जिले के विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया।

अधिकारीयों ने बताया कि, गिरफ्तार उग्रवादी कथित तौर पर आस -पास के सटे क्षेत्रों में ठेकेदारों, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों से जबरन वसूली में शामिल थे। वहीं एक अलग अभियान में, सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के विभिन्न स्थानों से चार अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 239 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

वहीं इसी बीच, सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे कांगपोकपी जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक मैगजीन और 24 स्थानीय रूप से निर्मित सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एलबीबीएल) बंदूकें शामिल हैं, साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय और राज्य बलों के सुरक्षाकर्मी मणिपुर भर में उग्रवादी समूहों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए तलाशी अभियान जारी

दरअसल मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमांत, मिश्रित आबादी वाले और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण अभ्यास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घाटी और पहाड़ी जिलों में 114 नाके और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य असामाजिक और शत्रुतापूर्ण तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध वाहनों को रोकना और अवैध हथियारों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन को रोकना है।

सुरक्षा के लिए चेकपॉइंट स्थापित

राज्य के प्रमुख आपूर्ति मार्गों में से एक, इम्फाल-जिरिबाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-37) पर सुरक्षा बल आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों सहित वाहनों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। तो वहीं आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की सुरक्षा के उपाय जारी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com