‘कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं,’ नए सीएम की अटकलों को खरगे ने किया खारिज; जानिए क्या कुछ कहा
Karnataka Congress Leadership Row: राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर चल रही चर्चा पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी द्वारा अभी राज्य के मुख्यमंत्री पद में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा।
- Written By: अमन मौर्या
मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mallikarjun Kharge Statement On Karnataka Congress Leadership: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य (कर्नाटक) की इस उलझन को जल्द से जल्द सुलझाएंगे। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर चल रही चर्चा पर बताया कि अभी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर कोई बदलाव नहीं होने जा रहा। खरगे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में पार्टी और राजनीतिक स्तर पर यह बात चर्चा में आ रही है कि 4 मई को केंद्रशासित प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद प्रदेश में नेतृत्व और कैबिनेट में बदलाव किया जाएगा।
इस बीच प्रदेश में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार बातचीत के दौरान वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को ही मुख्यमंत्री बनाने की बात कर डाली। उनका कहना है कि खरगे काफी अनुभव वाले नेता हैं। अगर वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से हर कोई उनका स्वागत करेगा।
सोनिया गांधी लेती हैं फैसला
राज्य के गृहमंत्री परमेश्वर के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर सवाल पूछे जाने पर खरगे ने मीडिया से कहा कि आप, वे (परमेश्वर) और कई अन्य लोग कहते हैं कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए, लेकिन मेरे बारे में फैसला मेरी किस्मत से ज्यादा मेरी विचारधारा और पार्टी के प्रति मेरी सेवा के आधार पर सोनिया गांधी लेती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री हैं। यदि सोनिया गांधी, राहुल गांधी या हम सब मिलकर बदलाव के मार्ग पर कोई निर्णय लेते हैं, तो इसमें कुछ समय लगेगा; देखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरू में बड़ा हादसा, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत; CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
नवभारत निशानेबाज: परीक्षा हॉल में ब्राह्मण छात्रों को जनेऊ की अनुमति नहीं, आखिर यह रवैया कितना सही!
‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
मंगलुरु कुकर ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, आंतकी शारिक को सुनाई 10 साल की कठोर सजा
Kalaburagi, Karnataka | On the Chief Minister row in Karnataka, Congress President Mallikarjun Kharge says, “… Already there is a Chief Minister here. If any decision is to be taken by Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, or us together in the path of change, it will take some time;… pic.twitter.com/nFU4toiweW — ANI (@ANI) April 30, 2026
समझौते को करें लागू
चर्चा है कि कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सत्ता में साझेदारी से संबंधित चर्चा को हवा दे रहे हैं। उनका कहना है कि साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को राज्य में मिली जीत के बाद यह सहमति बनी थी कि राज्य में 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का पद वर्तमान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बारी-बारी से संभालेंगे।
ये भी पढे़ं- पवन खेड़ा को भारी पड़ी 3 पासपोर्ट वाली टिप्पणी! गिरफ्तारी की तलवार लटकी, SC ने सुरक्षित रखा फैसला तो छलका दर्द
इसको लेकर राज्य में पिछले कुछ समय से लगातार खींचतान बनी हुई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों का मानना है कि पार्टी को सत्ता में उनकी भूमिका अहम रही है। साथ ही 2023 चुनाव के बाद हुए समझौतों का भी हवाला देते हुए समर्थक उनके मुख्यमंत्री पद के दावे को उठाते रहे हैं।
