संसद में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा… CJP प्रोटेस्टर की आवाज बने खरगे, राज्यसभा में हुआ भारी बवाल- VIDEO
Monsoon Session 2026: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और राम मंदिर चंदा मामले को उठाया। इस पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-IANS)
Mallikarjun Kharge Monsoon Session 2026: संसद भवन के समीप जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मुद्दा सोमवार को संसद में उठाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह विषय राज्यसभा में रखा। उन्होंने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इन छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह छात्रों का मामला है। वह सदन में देश के लाखों छात्रों के भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि जंतर मंतर पर आज हजारों बच्चे आए हैं और उन पर लाठीचार्ज हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है।
विपक्ष ने संसद में उठाए सवाल
उन्होंने चंदा चोरी की भी बात की। इसके बाद सदन में शोर मचना प्रारंभ हो गया। इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की करवाई को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। संसद का मानसून सत्र प्रारंभ होने पर सोमवार को राज्यसभा में नीट परीक्षा और कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने प्रश्न उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें
किसान दिल्ली आएंगे तो संसद छोड़ भागेगी मोदी सरकार; संजय राउत का CJP प्रदर्शन-शिवसेना विवाद को लेकर बड़ा हमला
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
गांधी परिवार के भरोसेमंद से इंडिया ब्लॉक के संकटमोचक तक, खरगे के इर्द-गिर्द क्यों घूमती है कांग्रेस की सियासत?
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha adjourned to meet again at 12 Noon today. Leader of the Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge says, “You have allowed me to present my views regarding this paper leak and the NEET examination scandal. This is a matter concerning students; I am… pic.twitter.com/2bRWp771zI — ANI (@ANI) July 20, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाया नीट पेपर लीक मामला
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है। खरगे ने कहा कि उन्हें पेपर लीक और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर अपनी बात रखने का अवसर मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि देशभर के लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को सुना जाना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर वहां एकत्र हुए हैं। यहां उनके साथ कठोर व्यवहार किया गया। खरगे ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्द है।
संसद में नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित
खरगे के वक्तव्य के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों पक्षों के सदस्य अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म हो गया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हंगामा जारी रहने पर राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज बनकर सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अपने मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेगी। जनता का हक, जनता की आवाज और जनता के विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।”
यह भी पढ़ें – मुझे संसद जाना है! सोनम वांगचुक ने अस्पताल से की डिस्चार्ज की मांग, बोले- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?
राम मंदिर पर ई20 पर भी होंगे सवाल
उन्होंने लिखा कि श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखा हुआ। मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। तत्काल स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब माँगेगी। चाहे श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखे की बात हो – मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें… pic.twitter.com/vweX1NboC5 — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 20, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा, “चाहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का सुनियोजित पतन की बात हो। 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हुए हैं। 25 बच्चों ने जान दी है। धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना पड़ेगा।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने ई20 का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर एथेनॉल मिश्रण जबरन थोपा गया। सरकार का कहना है ये ‘प्रयोग’ है। क्या जनता की गाढ़ी कमाई की लूट भाजपा का एकमात्र औजार है? उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के अलावा अन्य अहम मुद्दे और आने वाले बिल देश की जनता को प्रभावित करने वाले हैं। साझा विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही मांगेगा।
