किसान दिल्ली आएंगे तो संसद छोड़ भागेगी मोदी सरकार; संजय राउत का CJP प्रदर्शन-शिवसेना विवाद को लेकर बड़ा हमला
Sanjay Raut Statement: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने NEET पेपर लीक, किसानों के दिल्ली मार्च और 6 सांसदों के विलय पर केंद्र सरकार को घेरा। राउत ने बिकने वालों को गद्दार करार दिया।
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Attacks Modi Government: शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर तीखा मोर्चा खोला है। किसानों के दिल्ली मार्च, NEET पेपर लीक मामले और पार्टी के 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में आधिकारिक विलय जैसे देश के प्रमुख ज्वलंत मुद्दों को लेकर राउत ने केंद्र सरकार की नीतियां और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसान, युवा और देश की शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने में जुटी है।
किसान दिल्ली पहुंचेंगे, तो संसद से भाग खड़ी होगी सरकार
किसानों के दिल्ली मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी और मजदूर विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम कर रही है और उसे न किसानों की चिंता है और न ही युवाओं की। जब खासकर पंजाब के किसान दिल्ली पहुंचेंगे, तब यह सरकार संसद से भागने पर मजबूर हो जाएगी।
Delhi: On the farmers’ march towards Delhi, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “This government is anti-farmer and anti-labour. It works only for its own political interests. It has no concern for farmers or the youth. When the farmers, especially those from Punjab, reach… pic.twitter.com/mUa9T2HGOl — IANS (@ians_india) July 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर का कलमना हत्याकांड: संपत्ति विवाद में जन्मदिन के दिन दामाद की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र में रियल एस्टेट के लिए नया DELTA कानून: ब्लॉकचेन से होगा जमीन का टोकनाइजेशन, CM फडणवीस का निर्देश
वनाधिकार धारकों के 7/12 अभिलेख दर्ज करने पर विधायक धर्मराव आत्राम ने ली समीक्षा बैठक
CJP Protest Lathicharge पर भड़के राहुल गांधी! चुप्पी पर उठाये सवाल, बोले- ‘पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें’
संजय राउत का बागी सांसदों पर बड़ा हमला
उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों के आधिकारिक तौर पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय को मंजूरी मिलने पर भी संजय राउत ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये सांसद बागी नहीं बल्कि गद्दार हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी बागी थे।
Delhi: Reacting to the official approval for the merger of six Shiv Sena (UBT) MPs with the Shiv Sena, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “They are not rebels, they are traitors. Revolutionaries like Bhagat Singh and Sukhdev were rebels. The students who came out on the streets… pic.twitter.com/PyU7dA3sjw — IANS (@ians_india) July 21, 2026
सोमवार को सड़कों पर उतरे छात्र भी बागी थे लेकिन जो पैसे लेकर बिक गए, वे गद्दार हैं पर बागी नहीं। अगर हमारे 6 सांसद उनके साथ चले गए हैं, तो वे गद्दार हैं। वे मंगल मिलन में शामिल हो रहे हैं। अगर वे किसी असली संघर्ष में शामिल होते, तो मैं उन्हें स्वीकार करता।
Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “A major protest took place yesterday. Wangchuk ji has now begun an indefinite fast at Jantar Mantar demanding the resignation of the Education Minister over the paper leak issue. The students faced lathi-charge and tear gas yesterday,… pic.twitter.com/7AkQNLJ9EX — IANS (@ians_india) July 21, 2026
नीट पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार को घेरा
संजय राउत ने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सोमवार को इस मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू की।
यह भी पढ़ें:- ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट
संजय राउत ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि असल सवाल यह है कि आप धर्मेंद्र प्रधान को बचाना चाहते हैं या देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं का भविष्य। यही सबसे बड़ा अंतर है।
