हिंद महासागर में होने जा रहा सुरक्षा का महामंथन, भारतीय नौसेना करेगी 18 देशों की मेजबानी
Indian navy meeting: इंडियन नेवी 27-28 अगस्त को कोच्चि में 'हिंद महासागर नौसेना मीटिंग' के तहत 'इमर्जिंग लीडर्स पैनल डिस्कशन' का आयोजन कर रही है। मीटिंग में 18 देशों के नौसेना अधिकारी शामिल होंगे।
- Written By: गीतांजली शर्मा
आईओएनएस मीटिंग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian navy host 18 countries: भारतीय नौसेना 27 से 28 अगस्त तक ‘हिंद महासागर आईओएनएस के तहत ‘इमर्जिंग लीडर्स पैनल डिस्कशन’ की मेजबानी करेगी। यह कार्यक्रम नौसेना कोच्चि में स्थित दक्षिणी कमान में होगा। रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान देकर इस बात की पुष्टि की है। दो दिनों का यह कार्यक्रम 18 देशों के युवा नौसेना अधिकारियों के आपसी संबंध और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास होंगे। नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के नौसेना अधिकारी समुद्री सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। उभरती हुई तकनीकों पर सहयोग और प्रशिक्षण क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल की बात पर भी इस मीटिंग में जोड़ दिया जाएगा।
कार्यक्रम में कुल 320 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद
इस कार्यक्रम में 20 से अधिक नौसेनाओं के अधिकारी और कुल 300 से अधिक प्रतिभागी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। यह पैनल चर्चा आईओएनएस ढांचे का एक हिस्सा है, जिसका मकसद सदस्य देशों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें नौसेना अधिकारी क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर आपस में अपनी बात रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम
राजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद, भारतीय नौसेना की कार्रवाई पर मुंबई कोर्ट का बड़ा फैसला
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
संवाद इस मुद्दे से संबंधित
इस कार्यक्रम परिचर्चा का मुख्य विषय- हिंद महासागर क्षेत्र का रणनीतिक महत्व और चुनौतियां है। समुद्री सुरक्षा में उभरती तकनीकें, समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोग को बढ़ाने में आईओएनएस की भविष्य की भूमिका और आईओएनएस देशों के बीच प्रशिक्षण क्षमताओं का उपयोग, युवा अधिकारियों की दृष्टि साथ ही भविष्य में इसकी रूपरेखा ये सारे ही विषय महत्वपूर्ण होंगे। इससे पहले नौसेना नई दिल्ली में 24-25 जून को समुद्री सुरक्षा पर आईएनओएस के कार्यकारी समूह की बैठक की मेजबानी इसी साल कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर सबसे बड़ा खुलासा, एडमिरल DK त्रिपाठी बोले- पाकिस्तानी नेवी को कर लिया था कैद
आईओएनएस एक खुला मंच
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईओएनएस की शुरुआत 2008 में भारतीय नौसेना ने की थी। जिसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना है। आईओएनएस एक खुला और समावेशी मंच है, जहां क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा की जाती है। इस मेजबानी की मदद से सदस्य नौसेनाओं के हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को बल मिला है।
