Mahila Samridhi Yojana: जानिए कब दिल्ली की महिलाओं के ख़ाते में आएंगे 2500 रुपए, नोट कर लीजिए तारीख!
Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान योजना का शुभारंभ कर सकती है। इसी दिन कुछ महिलाओं के खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान योजना का शुभारंभ कर सकती है। इसी दिन कुछ महिलाओं के खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।
सूत्रों के मुताबिक 8 मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू होने के साथ ही कुछ महिलाओं को यह राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार 8 मार्च को इस योजना को लेकर दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रह सकता है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विधानसभाओं की महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
किसे और कैसे मिलेगा लाभ?
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की तैयारी चल रही है।
- भावना है कि जो महिलाएं करदाता हैं या पेंशन प्राप्त कर रही हैं या सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे इसके दायरे में नहीं आएंगी।
- योजना के लिए पात्र महिलाओं से इससे संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे और सत्यापन के बाद भी उन्हें लाभ मिलेगा।
दिल्ली में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने महिला सम्मान योजना को समय पर पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। इस बैठक में योजना की पात्रता और शर्तों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को उस आधार पर प्रस्ताव बनाने को कहा गया।
दिल्ली-एनसीआर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही अन्य राज्यों में पहले से चल रही योजनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि पिछली सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति खराब कर दी है, लेकिन हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे।
