-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Torrential Rains Expected In Palghar On Saturday Red Alert Issued Warned These Districts Including Mumbai Thane
महाराष्ट्र: पालघर में शनिवार को मूसलाधार बारिश के आसार, ‘रेड अलर्ट’ जारी; मुंबई-ठाणे समेत इन जिलों को भी दी चेतावनी
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई, रायगढ़ समेत कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सडकों पर जलजमाव के कारण यातायात ठप हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार (22 जुलाई) के लिए पालघर में भारी से बहुत भारी बारिश का होने का अनुमान जताया है। IMD जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कई इलाकों में जलजमाव, बसों का रूट डायवर्ट
गौरतलब है कि मुंबई में आज (21 जुलाई) भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और शहर और उसके उपनगरों में यातायात ठप हो गया। शहर और उपनगरों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर और कुछ अन्य स्थानों पर कुछ निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। मीडिया खबर के मुताबिक बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने दोपहर में सायन में जलभराव के कारण 12 से अधिक मार्गों पर बसों को डायवर्ट कर दिया।
Maharashtra | IMD issues ‘Red’ alert for heavy to very heavy rainfall for Palghar district for tomorrow ‘Orange’ alert has been issued for Mumbai, Thane, Raigad and Ratnagiri pic.twitter.com/8j2oReSUMW — ANI (@ANI) July 21, 2023
सबवे बंद, रेल सेवा जारी
कोलाबा, मरीन लाइन्स, मुंबई सेंट्रल, भायखला, दादर, परेल, वर्ली, बांद्रा, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, मुलुंड, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर के शहरी इलाकों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई। बारिश के कारण राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर भारी जाम के साथ यातायात बाधित हुआ, जबकि अंधेरी और दहिसर सबवे में कुछ समय के लिए जलजमाव हुआ। वहीं, कलिना कुर्ला रोड पर भीषण जलभराव के कारण वाहन डूब गए हैं और कई अभिभावकों को भारी बारिश के बीच अपने बच्चों को स्कूल से पानी में ही घर ले जाना पड़ा।
जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिए जाने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हुई। हालांकि पश्चिमी, मध्य और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि यात्रियों ने रेल सेवाओं में 10 से 15 मिनट तक की देरी की शिकायत की है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging in various parts of Mumbai due to heavy rainfall; visuals from Chembur area IMD has issued a 'Red' alert for heavy to very heavy rainfall for the Palghar district for tomorrow; 'Orange' alert has been issued for Mumbai, Thane, Raigad and… pic.twitter.com/rnOcYRsljj — ANI (@ANI) July 21, 2023
मुंबई के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग की दोपहर 1 बजे जारी की गई मौसम चेतावनी के अनुसार, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार शहर में सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 30 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।
नगर निकाय के आंकड़ों के अनुसार, द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमशः 27.50 मिमी, 29.90 मिमी और 27.49 मिमी औसत वर्षा हुई। इससे पहले शुक्रवार को आईएमडी मुंबई ने अगले 24 घंटों के लिए शहर और उपनगरों में भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
Maharashtra torrential rains expected in palghar on saturday red alert issued warned these districts including mumbai thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













