आज महाराष्ट्र के हर गांव में रास्ता रोको आंदोलन, फिर गरमाएगा मराठा आरक्षण का मुद्दा!
- Written By: वैष्णवी वंजारी
मराठों का रास्ता रोकों आंदोलन (डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने सगेसंबधियों के अधिसूचना को कानून में बदलने की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और आज से महाराष्ट्र (Maharashtra) के हर गांव में रास्ता रोको आंदोलन (Rasta Roko Movement) शुरू होने जा रहा है।
ऐसे में अब संभावना है कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मुद्दा फिर से गरमा सकता है, गौरतलब हो कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है, लेकिन इस बात से मराठा नेता मनोज जरांगे सहमत नहीं है। वो चाहते है कि उन्हें ये ओबीसी से मिले और सगेसंबधियों के अधिसूचना को कानून में बदले।
ज्ञात हो कि बोम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने अब मनोज जरांगे पाटिल को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। मनोज जरांगे और मराठा आंदोलनकारी समिति प्रस्तावित आंदोलन कैसे करने जा रहे हैं? क्या वे यह जिम्मेदारी लेंगे कि आंदोलन हिंसक नहीं होगा? क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेंगे कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो? ऐसे सवाल हाई कोर्ट द्वारा किये गए है।
सम्बंधित ख़बरें
लाडकी बहिन योजना: 6457 महिलाओं से 11 करोड़ की वसूली, पर 22 करोड़ डकारने वाले पुरुषों पर मेहरबानी क्यों?
जेनेलिया-रितेश देखमुख बने ‘लालपरी’ के ब्रांड एंबेसेडर, महाराष्ट्र सरकार ने सौंपी सड़क सुरक्षा की कमान
महाराष्ट्र ने रचा इतिहास: ‘मिशन कर्मयोगी’ के साधना सप्ताह में देश में नंबर 1, CM फडणवीस ने दी बधाई
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: बायोगैस नीति को मंजूरी, सातारा में IT पार्क, शिक्षकों के वेतन पर लिया निर्णय
मराठा आंदोलन
जी हां बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मनोज जरांगे 26 फरवरी तक इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। मनोज जरांगे के वकीलों ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि हमारा विरोध शांतिपूर्ण होगा। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ये आंदोलन शांति पूर्ण होता है या नहीं।
