Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: विपक्ष ने एकनाथ शिंदे सरकार की चाय पार्टी का किया बहिष्कार, सोमवार से शुरू हो रहा मानसून सत्र

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 16, 2023 | 07:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के मानसून सत्र (Monsoon Session) की पूर्व संध्या पर मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) और अजीत पवार (Ajit Pawar) समेत कई नेता शामिल हुए। हालांकि, विपक्ष ने इस चाय पार्टी का बहिष्कार किया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में मानसून सत्र 17 जुलाई सोमवार से शुरू हो रहा है। हाल ही में अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद खाली है। 2 जुलाई को अजित पवार शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हुए और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। साथ ही अजित पवार गुट के आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर MLC चुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने मांगे आवेदन; भाजपा तैयार करेगी पैनल

International Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय

सोशल मीडिया पर BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’; 6 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स, अब चुनाव लड़ने की तैयारी!

नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित

#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy Chief Ministers Devendra Fadnavis and Ajit Pawar attend a tea party in Mumbai ahead of the Monsoon session of Maharashtra Legislative Assembly. pic.twitter.com/KPJilkTAmv — ANI (@ANI) July 16, 2023

इससे पहले उद्धव गुट के नेता और विधायक सुनील राउत ने कहा कि वे पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, “हम पारंपरिक चाय पार्टी (मानसून सत्र से पहले सरकार द्वारा आयोजित) का बहिष्कार करेंगे। लोग भ्रमित हैं कि सीएम कौन है- एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस या अजीत पवार …महाराष्ट्र में केवल दो ब्रांड हैं, एक ठाकरे ब्रांड और दूसरा शरद पवार ब्रांड।”

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सदस्य और संसदीय परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा, “हमने राज्य सरकार के हाई टी निमंत्रण का बहिष्कार करने का फैसला किया है क्योंकि यह कई मोर्चों पर लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रही है। संवैधानिक मानदंडों पर इस सरकार की वैधता पहले से ही सवालों के घेरे में है।”

दानवे ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार ने विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों का “दुरुपयोग” करने की नीति अपना रखी है। दानवे ने कहा, “हम महाराष्ट्र में लोकतंत्र की एक भयावह तस्वीर देख रहे हैं क्योंकि कई संवैधानिक मानदंडों की अवहेलना की जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री खुद अयोग्यता का सामना कर रहे हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या एनसीपी में विभाजन के मद्देनजर कांग्रेस विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा करेगी? बालासाहेब थोराट ने कहा, “कांग्रेस के पास 45 विधायक हैं और हम एलओपी पद के लिए दावा कर सकते हैं।” उन्होंने कहा, “हालांकि इस पद के लिए उम्मीदवार के नामांकन का फैसला दिल्ली में वरिष्ठ नेता करेंगे।”

Maharashtra opposition boycotts eknath shinde governments tea party ahead of monsoon session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2023 | 07:43 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Politics
  • NCP
  • Shiv Sena
  • Tea Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.