-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Karnataka Border Dispute Security Tightened In Belagavi District
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: बेलगावी जिले में सुरक्षा सख्त
- Written By: किर्तेश ढोबले

बेलगावी/कर्नाटक: कर्नाटक और पड़ोसी महाराष्ट्र के बीच बढ़ते सीमा विवाद और उच्चतम न्यायालय के समक्ष मामले के सुनवाई के लिये आने के मद्देनजर पुलिस ने सीमावर्ती जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर सहित बेलागवी जिले में 21 जांच चौकियां स्थापित की हैं और इसके साथ ही कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) बल के अतिरिक्त कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, “मामले के उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए आने को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो और पूर्व में हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह देखने के लिये हमने उपाय किए हैं।” सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के इरादे से कर्नाटक और महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को निप्पनी में बैठक की।
बैठक में उन्होंने शांति और सद्भाव को भंग करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। सीमा विवाद को लेकर दोनों तरफ की बसों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने या उनपर कालिख पोतने जैसी कुछ घटनाओं के मद्देनजर यह बैठक की गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई के तीन दिसंबर को बेलगावी में संभावित दौरे और (महाराष्ट्र समर्थक संगठन) महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के पदाधिकारियों से मिलने के मद्देनजर सभी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस महाराष्ट्र के नेताओं की किसी भी निजी यात्रा को नहीं रोकेगी, लेकिन अगर शांति भंग करने का कोई प्रयास किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
Maharashtra karnataka border dispute security tightened in belagavi district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














