महाराष्ट्र: पालघर में भारी बारिश, तीन लोगों की मौत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’, 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल
- Written By: शुभम सोनडवले
File Photo
मुंबई/पालघर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar District) में बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में बृहस्पतिवार को तीन लोगों की मौत हो गयी। जिले में तीन दिन से भारी बारिश हो रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंगलवार से पालघर के कुछ हिस्सों में हो रही भारी बारिश के परिणामस्वरूप जिले के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया के तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी है।
Maharashtra | In view of the heavy rainfall alert, all schools and colleges in Palghar district declared a holiday for tomorrow: Palghar collector — ANI (@ANI) July 20, 2023
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
कदम ने बताया कि जिले के वसई में बाढ़ में फंसे 80 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इस बीच, बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर के बटवाड़ी इलाके में भूस्खलन के बाद 100 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
पालघर और पड़ोसी ठाणे जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बरिश के ‘रेड अलर्ट’ के बाद संबंधित जिलों के अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे हुये भूस्खलन की घटना में 16 लोगों की मौत हो गयी। (एजेंसी)
