महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदला, देखें पूरी लिस्ट
- Written By: शुभम सोनडवले
Updated On:
Mar 13, 2024 | 06:17 PM
मुंबई. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार (13 मार्च) को ब्रिटिश काल से चले आ रहे 8 मुंबई रेलवे स्टेशनों (Mumbai Railway Stations) के नाम बदलने का फैसला किया है। साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) को जोड़ने वाले सी लिंक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है।
महाराष्ट्र कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने को भी मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में राज्य के बजट में पहले ही किया जा चुका था।
Maharashtra cabinet has approved the purchase of 2.5 acres of land in Srinagar, J&K to construct a Maharashtra Bhavan there. The budget proposal for the same was already done in the State budget in the previous budget session of the Maharashtra Assembly. — ANI (@ANI) March 13, 2024
इन रेलवे स्टेशनों के नाम में बदलाव
| रेलवे स्टेशन का पुराना नाम | रेलवे स्टेशन का नया नाम |
| करी रोड | लालबाग |
| मरीन लाइन्स | मुंबादेवी |
| सैंडहर्स्ट रोड | डोंगरी |
| कॉटन ग्रीन | काला चौकी |
| चर्नी रोड | गिरगांव |
| डॉकयार्ड रोड | माझगांव |
| किंग्स सर्कल | तीर्थकर पारशिवनाथ |
| मुंबई सेंट्रल | नाना जगन्नाथ शंकरशेठ |
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
Maharashtra government changed the names of 8 railway stations of mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 13, 2024 | 06:03 PM
