लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भयंकर हादसा, 7 की दर्दनाक मौत, 45 घायल, टक्कर के बाद बस 50 फीट नीचे गिरी
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भयंकर हादसा हुआ है। कार और बस की टक्कर में कार सवार 4 लोगों समेत कुल 7 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में 40 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें करीब दर्जन भर लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस ने सभी घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर खाई में गिरी बस
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीते शनिवार यानी 3 अगस्त की देर रात एक डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। इन मौतों में 4 कार सवार और 3 बस यात्री शामिल हैं। बस में 70 लोग सवार थे। 45 यात्री घायल हुए बताए जा रहे हैं। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस कई पलटियां खाते हुए एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई।
इस भयंकर एक्सीडेंट के बाद बस एक्सप्रेस-वे से सीधे नीचे खाई में जा गिरी। बस रायबरेली से नई दिल्ली की तरफ जा रही थी। पुलिस की मानें तो हादसा शनिवार-रविवार रात करीब 1 बजे सैफई में उसराहार थाना क्षेत्र में घटीत हुआ। बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई है। खबर हा कि कार रांग साइड से चली आ रही थी।
#WATCH | Etawah, Uttar Pradesh: 7 killed in a collision between a double-decker bus and car on Agra Lucknow Expressway SSP Etawah Sanjay Kumar Verma says, “A double-decker bus going from Raebareli to Delhi collided with a car at around 12:30 am. There were 60 people on the bus,… pic.twitter.com/LcuMLYDLpN — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
पुलिस की मालें तो डबल डेकर बस रायबरेली से नई दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह बस उसराहार थाना क्षेत्र के पास पहुंची, सामने से उल्टी दिशा में अचानक एक कार आ गई। चूंकि बस फुल स्पीड में थी, इसलिए बस का चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और दोनों वाहनों में सीधे टक्कर हो गई। इस हादसे के वक्त बस में मौजूद सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। इस बस में 70 से अधिक लोग सवार थे।
यहां पढ़ें- प.बंगाल : ममता के मंत्री ने महिला अधिकारी को धमकाया, कहा- डंडे से पीटूंगा, मेरे गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे
यह हादसा इतना तेज और भयंकर हुआ कि किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया और लोग ऊपर से नीचे गिरने लगे। बस के केबिन में बैठे यात्रियों की मानें तो सामने से आई कार का बस से टक्कर इतना तेज हुआ कि पूरी कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं टक्कर लगते ही बस हवा में उड़ती हुई एक्सप्रेस वे के नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग में से मां-बेटे समेत 4 की मौत हो गई।
यहां पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को लाया गया मनमाड, 10 साल की सुनाई गई सजा
जबकि बस में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि यह कार राजस्थान के बालाजी से कन्नौज की तरफ जा रही थी। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह हादसा बस चालक को नींद आने के चलते हुआ है।
