- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Underworld Don Abu Salem Brought To Manmad With Tight Security
कड़ी सुरक्षा के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को लाया गया मनमाड, 10 साल की सुनाई गई सजा
मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में डॉन अबू सलेम समेत सभी आरोपियों को दिल्ली की टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई है जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
- Written By: दीपिका पाल

अबू सलेम (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई 1993 बम विस्फोट मामले के दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के मनमाड बीते दिन शनिवार को लाया गया। कड़ी सुरक्षा के साथ अबू सलेम को ट्रेन के रास्ते से मनमाड लाने के बाद पुलिस की वैन में उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल ले जाया गया। बताते चलें कि, मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में डॉन अबू सलेम समेत सभी आरोपियों को दिल्ली की टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई है जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
मामले में कोर्ट ने सुनाई ये सजा
आपको बताते चलें कि, मुंबई 1993 बम विस्फोट मामले में टाडा कोर्ट ने आजमगढ़ जिले के सरायमीर निवासी माफिया अबु सलेम को उम्रकैद और शिवराजपुर के रियाज सिद्दीकी को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। अबू सलेम पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली से आरोपी डॉन को गुप्त तरीके से लाया गया लेकिन जैसे नई दिल्ली-बेंगलुरु-कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई इसका वीडियो भी सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
सड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
#WATCH महाराष्ट्र: 1993 बॉम्बे बम विस्फोट के दोषी अबू सलेम को आज दिल्ली से मनमाड लाया गया। pic.twitter.com/8Rs457r5oU — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2024
मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट से दहला था देश
आपको बताते चलें कि, मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 257 लोगों की जान चली गई थी जबकि 713 लोग जख्मी हो गए थे। मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वालों में शामिल दूसरे दोषी ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि करीमुल्लाह को उम्रकैद और रियाज सिद्दकी को 10 साल की सजा सुनाई गई है।
सलेम को 25 फरवरी 2015 को एक विशेष टाडा अदालत ने 1995 में मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन और उनके ड्राइवर मेहंदी हसन की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
जानें क्या हुआ अब तक
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम माफिया से जुड़ा हुआ है इसके खिलाफ कई सारे केस पहले से आरोपित है वहीं पर 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी सलेम को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 11 नवंबर, 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। इसके बाद कई मामलों में आरोपी का नाम सामने आ चुका है। कारावास की सजा मिलने के बाद नासिक के सेंट्रल कोर्ट में सजा के अनुसार भेजा गया है जहां पर आगे की कार्रवाई होगी।
Underworld don abu salem brought to manmad with tight security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










