लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा, गर्लफ्रेंड के साथ फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था
Lucknow Road Accident: लखनऊ में 12वीं कक्षा के छात्र ने कार से 6 लोगों को कुचल दिया जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच लोग घायल हैं। छह साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
लखनऊ में 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कार से रौंदा (Image- Social Media)
Lucknow Hit and Run Case: कानपुर के लैंबॉर्गिनी कांड के बाद अब लखनऊ से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंथरा थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कार चलाते हुए छह लोगों को टक्कर मार दी। घटना के समय कार में उसके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। यह हादसा गुरुवार को हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार कार चला रहे छात्र ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जबकि छह वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक की मौत
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 फरवरी की शाम करीब 6 बजे कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर, कस्बा बंथरा के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायलों की पहचान अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60) और दीक्षांत पटेल (6) के रूप में हुई है। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दीक्षांत पटेल को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
12वीं का छात्र है आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र स्कूल के फेयरवेल से कथित तौर पर अपनी मित्र के साथ लौट रहा था। हादसे के बाद उसने लड़की को रास्ते में उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया। लखनऊ पुलिस ने लड़की से पूछताछ के आधार पर स्विफ्ट कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक और कुख्यात अपराधी ढेर, 50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश अमजद
कानपुर में भी हुआ था हिट एन्ड रन का केस
कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस एक जाने-माने बिजनेसमैन से जुड़े होने की वजह से चर्चा में आ गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस केस को शुरू में लापरवाही से हैंडल किया। एक्सीडेंट का वीडियो फुटेज मिलने के बावजूद, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सवाल और आलोचना के बाद सीनियर अधिकारियों ने आरोपीपुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।
