- Hindi News »
- India »
- Lpg Cylinder Prices Increased From December 1 Know What Is The New Rate
आखिरी महीने की पहली तारीख को बड़ा झटका; LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए क्या है नया रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने सभी शहरों में संशोधित कीमतें जारी की हैं, जिसके मुताबिक 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर लगभग 18 रुपये महंगा हुऐ है।
- Written By: मृणाल पाठक

LPG सिलेंडर के दाम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने दिसंबर की पहली तारीख को आम जनता का जोर का झटका लगा है। जनता को एक बार फिर महंगाई का मार झलनी पड़ेगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने सभी शहरों में संशोधित कीमतें जारी की हैं, जिसके मुताबिक 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर लगभग 18 रुपये महंगा हुऐ है।
वहीं 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में फिलहास कोई बदलाव नहीं हुए हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक 10 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 1818.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1802 रुपये का था। कोलकाता में यह कमर्शियल सिलेंडर अब 1927 रुपये का हो गया है, पहले ये 1911.50 रुपये का था।
इसके साथ ही अगर मुंबई की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1771 रुपये हो गई है। जबकि चेन्नई में अब तक यह सिलेंडर 1964.50 रुपये में मिल रहा था, जो अब 1 दिसंबर से 1980.50 रुपये का हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
LPG सरेंडर घर बैठे कैसे करें? जानें कनेक्शन बंद करने का ऑनलाइन तरीका
LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए नया फोन नंबर कैसे अपडेट करें? जानें आसान ऑनलाइन और व्हाट्सएप तरीका
धुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये, कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये से बढ़कर 1911.50 रुपये और मुंबई में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1692.50 रुपये की जगह 1754 रुपये कर दिया गया था।
गौरतलब है कि लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हो रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत वाली बात ये भी है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये पर बरकरार है।
Lpg cylinder prices increased from december 1 know what is the new rate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMBihar News: मुख्यमंत्री के पद पर तो हैं…सम्राट चौधरी पर यह क्या बोल गए तेज प्रताप यादव
Apr 16, 2026 | 10:46 PMHeat Stroke:लू और डिहाइड्रेशन से बचने के असरदार नुस्खे नोट कीजिए, जानिए किन चीजों से करें पूरी तरह परहेज़
Apr 16, 2026 | 10:40 PMइकॉनमी क्लास में सोकर पूरा होगा सफर…एयर न्यूजीलैंड का Skynest बेड उड़ा देगा आपके होश, जानें टिकट की कीमत
Apr 16, 2026 | 10:29 PMश्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
Apr 16, 2026 | 10:24 PMहूती नेता का अमेरिका पर तीखा हमला, सीजफायर इजरायल-वॉशिंगटन की नाकामी; ईरान के समर्थन में भरी हुंकार
Apr 16, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














