सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, नए साल के पहले दिन मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
30 अगस्त को घरेलू गैस की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई। फिलहाल मुंबई में घरेलू गैस 902.50 रुपये पर उपलब्ध है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
फ़ाइल फोटो
नई दिल्ली: आज नए साल के मौके पर देशवासियों को मोदी सरकार (Modi Government) ने तोहफा दिया है। जी हां महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से जूझ रही जनता को नए साल के पहले दिन अच्छी खबर मिली है। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder) के दामों में की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के रेट जस के तस हैं।
इतके कम हुए दाम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को नए गैस सिलेंडर रेट की घोषणा करती हैं। गौरतलब हो कि पिछले महीने केंद्र ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 30.50 रुपये की कटौती की थी। ऐसे में व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
कहा है कितने दाम
हालांकि, इस बार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में महज कुछ रुपए की कटौती की गई है। जी हां दरअसल दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 2 रुपये की कटौती की गई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1.50 रुपये सस्ता होकर 1708.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सबसे ज्यादा 4.50 रुपये गिरकर 1924.50 रुपये पर आ गई। वहीं तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
LPG सरेंडर घर बैठे कैसे करें? जानें कनेक्शन बंद करने का ऑनलाइन तरीका
धुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
भारत गैस की नई पहल: गुरुग्राम में लगा देश का पहला LPG ATM, 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर
घरेलू गैस के हाल
गौरतलब हो कि 30 अगस्त को घरेलू गैस की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई। फिलहाल मुंबई में घरेलू गैस 902.50 रुपये पर उपलब्ध है। जबकि चेन्नई में घरेलू गैस 918.50 रुपये पर उपलब्ध है।
