बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, कई राज्य में भयंकर आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर माइनस में पारा
आज का मौसम 20 नवंबर 2025: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाएगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather News: आज 20 नवंबर को देश के मौसम का मिजाज खराब होने वाला है। उत्तर भारत में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी से सिहरन वाली सर्दी शुरू होगी। जबकि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में 20, 21 और 22 नवंबर को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावनाएं लगातार प्रबल हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात का अनुमान लगाया है। इस हिमपात के प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश तक कड़ाके की सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।
पहाड़ों पर माइनस में तापमान
मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी के बाद तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड में हालांकि दिन में हल्की धूप है, लेकिन रातें बर्फीली हो चली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
घने कोहरे में चपेट में होंगे ये राज्य
अगले 2 से 4 दिन में मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं।
यूपी एमपी और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इटावा और प्रयागराज समेत कई जिलों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुरुवार से रविवार तक सुबह घना कोहरा छाया नजर आएगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनती जा रही है और राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान में सीकर में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिहार के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: वायु प्रदूषण पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल का AAP पर हमला, बोले- 10 साल प्रदूषण पर काम नहीं किया
दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने के प्रभाव से दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 नवंबर को दक्षिणी राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। खासकर, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में गरज चमक, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु में अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
