उपचुनावों में ‘वोट डकैती’ हुई…लोकसभा में अखिलेश का धमाकेदार भाषण, बोले- SIR के नाम पर NRC चल रहा
Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा में बोलते हुए अखिलेश यादव (सोर्स- वीडियो)
Akhilesh Yadav: संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में निष्पक्ष कार्रवाई कहीं भी नहीं दिखी। रामपुर बाई इलेक्शन में भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री ने पहली ही पार्टी की जीत तय कर दी थी।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि वोटिंग के दिन हमने देखा कि किस तरह से पुलिस-प्रशासन इस बात पर ध्यान दे रहा था कि कोई वोटर घर से न निकले। भाजपा वहां से पहली बार लोकसभा चुनाव जीती। चुनाव आयोग को हमने एक-एक घटना की सूचना दी। लेकिन चुनाव आयोग ने किसी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अगर कोई एक्शन लिया हो तो बता दें।
“जितने भी बाय इलेक्शन हुए हैं वहां वोट चोरी नहीं वोट डकैती हुई है।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Bw9Z2XaftB — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
समाजवादी पार्टी से कन्नौज के सांसद ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है। लेकिन चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष रहना है। एक समय था जब कांग्रेस से लड़ते थे, आज आपसे लड़ रहे हैं। एक समय था जब हमारी पार्टी के सिर्फ पांच सांसद थे, लेकिन आज हम भाजपा को दूसरे नंबर पर कर के यहां बैठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Meenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
“चुनाव जीते जाते हैं, हारे जाते हैं। चुनाव कभी कोई जीतता है कभी कोई, एक समय था हमारे 5 सांसद थे, आज भारतीय जनता पार्टी को दूसरे नंबर पर करके हम यहां हैं।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/XasS9nvtiY — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
‘बैलट पेपर से होना चाहिए चुनाव’
सपा मुखिया ने सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर कांग्रेस का साथ दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए। तकनीक की दुहाई देने वाले लोग देख लें कि तकनीक में जापान-जर्मनी जैसे देश कहां खड़े हैं और भारत कहां है। ऐसे में जब जापान-जर्मनी जैसे देश बैलेट पेपर से वोटिंग करा सकते हैं, तो हम क्यों नहीं?
“इलेक्शन बैलट पेपर से होना चाहिए क्योंकि बहुत प्रश्न लग रहे हैं, उंगली उठ रहीं हैं।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/HcyXFRTfsm — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
मुफ्त की योजानओं पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि हमने यूपी में एक नई नीति बनाई है। तब भाजपा ने कहा कि यह चुनाव प्रभावित करने के लिए किया गया है। आयोग से इस पर रोक लगवा दी गई। उन्होंने कहा कि टीवी पर बराबर स्पेस मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर निगेटिव कैंपेन में भाजपा हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड्स सबसे ज्यादा भाजपा को और दूसरे नंबर पर कांग्रेस को मिले।
“मीडिया में बराबर का हम लोग को भी स्पेस मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर दूसरे की इमेज खराब करने के लिए पैसा खर्चा किया जा रहा है।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/mWjXosiBw2 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस की भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी हमें यह नहीं बताती कि मिलता कहां से है। यह न दिखाई देने वाला खेल है, इसमें रीजनल पार्टियां कहां टिकेंगी? एसआईआर पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 10 लोगों की जान जा चुकी है।
“यूपी में SIR में अभी तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। हमने 2 लाख की मदद की है, हमारी मांग है चुनाव आयोग से कि 1 करोड़ की मदद और सरकार नौकरी मिलनी चाहिए।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/RhPFwAmobQ — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
कन्नौज सांसद ने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रिया सबसे पहले चुनाव आयोग से ही शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में जिस तरह वोट चोरी हुई। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। एक व्यक्ति ने कई बार वोट डाला साथ ही वोटिंग के दिन सरकारी योजनाओं के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
“यह SIR नहीं है, अंदर ही अंदर यह NRC वाला काम कर रहे हैं, इसलिए डिटेंशन सेंटर बन रहे हैं।” – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Tsx6leFWXW — Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 9, 2025
यह भी पढ़ें: नियम सुविधा के लिए हों, न कि जनता को परेशानी में डालने…इंडिगो मामले के बीच पीएम मोदी ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन के साथ-साथ वोटर लिस्ट को भी एक करने की बात हो रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में तो आधार कार्ड जैसी पहचान को भी मान्यता नहीं दी जा रही। एसआईआर नहीं, बल्कि यह अंदरखाने में एनआरसी जैसा काम चल रहा है।
