-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Lok Sabha Adjourned Opposition Protest Monsoon Session Day 1
Monsoon Session: हंगामे की भेंट चढ़ा पहला दिन, विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
- Written By: अमन मौर्या
Lok Sabha Monsoon Session: मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों ने सदस्यों से अपील की है।

लोकसभा सदन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Opposition Protest In Parliament: मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी के बार-बार आग्रह के बावजूद विपक्ष ने नारेबाजी बंद नहीं की। सोमवार को सदन की कार्यवाही सातवीं बार स्थगित करनी पड़ी। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को जब सदन की बैठक शुरू हुई, तो कार्यवाही के दौरान विपक्ष की तरफ से भारी हंगामा और लगातार नारेबाजी होती रही।
पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों से सदन की मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन सांसदों ने नारेबाजी जारी रखी। इससे पहले, पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदन में व्यवस्था बनाने की कोशिश की लेकिन शोर-शराबा कम नहीं हुआ।
पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से की अपील
पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया ताकि लोकसभा सुचारू रूप से चल सके और देश को प्रभावित करने वाले ‘महत्वपूर्ण मुद्दों’ पर चर्चा के लिए शून्य काल शुरू किया जा सके। पीठासीन अधिकारी ने पूछा कि यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। क्या आप नहीं चाहते कि सदन चले?
सम्बंधित ख़बरें
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
छात्रों पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! संसद तक युवाओं को जाने की अनुमति मिलने तक चलेगा अनशन
जंतर-मंतर पर पुलिस का बड़ा एक्शन! टेंट उखाड़े, लाठी मारकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, देखें कार्रवाई का VIDEO
हालांकि, विपक्ष ने सदन के बीचो बीच (वेल में) नारेबाजी और हंगामा जारी रखा। आखिरकार, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
पहले दोपहर तक के लिए स्थगित की गई थी कार्यवाही
सदन की कार्यवाही पहले दोपहर तक के लिए स्थगित की गई थी। दोपहर में दोबारा बैठक शुरू होने पर कार्यवाही केवल सात मिनट तक चली और विपक्ष की भारी नारेबाजी के बीच लोकसभा को फिर से स्थगित करना पड़ा। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले, स्पीकर ओम बिरला ने दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि देकर सदन की कार्यवाही शुरू की। इसके तुरंत बाद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन में हंगामा मच गया। स्पीकर बिरला ने शांति बनाए रखने की अपील दोहराई और कहा, संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और सभी को बोलने का समय दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच, संसद के सुचारू कामकाज, सार्थक चर्चा और देश को आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प को सुनिश्चित करने के लिए भारत को अनुभवी सांसदों के ज्ञान की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने सांसदों से उत्पादक बहस में शामिल होने और यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि ‘हर आवाज को मौका मिले’।
ये भी पढे़ं- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार को SIT पुनर्गठन और वरिष्ठ IPS से जांच के निर्देश
उन्होंने कहा, जब तर्क और सबूत मजबूत हों, तो कोई भी शांत रहकर भी अपनी बात असरदार ढंग से कह सकता है। मुझे उम्मीद है कि सदन में होने वाली चर्चाओं को ऐसे तर्कों और सबूतों से फायदा मिलेगा। हर आवाज को सुने जाने का मौका मिले और हर विचार का उचित सम्मान हो। मैं सभी सांसदों से अपील करता हूं कि वे सदन की कार्यवाही में पूरे मन से हिस्सा लें।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Lok sabha adjourned opposition protest monsoon session day 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM












