-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Last Year Was Disappointing For Indian Wrestling
भारतीय कुश्ती दिशाहीन जहाज…निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश का दिल
- Written By: Saurabh Pal
कहते हैं कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिये, लेकिन भारतीय कुश्ती में तो 2024 में खेलों की राजनीति ही हावी रही। एक समय ओलंपिक में सफलता की गारंटी माने जाने वाले...

विनेश फोगाट(फोटो- सोशल मीडिया)
नयी दिल्ली: कहते हैं कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिये, लेकिन भारतीय कुश्ती में तो 2024 में खेलों की राजनीति ही हावी रही। एक समय ओलंपिक में सफलता की गारंटी माने जाने वाले इस खेल में प्रशासनिक उठापठक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही और पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का तय लग रहा पदक चले जाने से एक और निराशा हाथ लगी। ठीक एक साल पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव से बेंगलुरू में हाल ही में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तक भारतीय कुश्ती दिशाहीन जहाज लग रही थी।
एक समय था जब कुश्ती को ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीदों में गिना जाता था, लेकिन पेरिस ओलंपिक में अमन सहरावत के कांस्य पदक के अलावा इस खेल में भारत की झोली खाली रही। बदकिस्मती से विनेश का स्वर्ण पदक बिल्कुल करीब आकर निकल गया। ओलंपिक के लिये उनके पसंदीदा भारवर्ग में जगह नहीं बनने से विनेश ने निचले वर्ग में किस्मत आजमाई। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में पहले दौर में जापान की महान पहलवान युइ सुसाकी को हराया, लेकिन फाइनल के दिन सुबह 100 ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण अयोग्य करार दी गई।
इसके एक दिन बाद विनेश ने खेल को अलविदा कह दिया। घर लौटने के बाद उनका नायिकाओं की तरह स्वागत किया गया। विनेश ने राजनीतिक पारी शुरू करके कांग्रेस का दामन थामा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से जीत दर्ज करके विधायक बन गई। बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन उनकी किस्मत विनेश जैसी नहीं रही। अभ्यास शिविरों के दौरान डोप टेस्ट के लिये नमूने देने में नाकाम रहने के कारण उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा। इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई भी नहीं कर सके थे। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनका कैरियर ग्राफ इस साल बिल्कुल नीचे चला गया।
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
विनेश और बजरंग लगातार कहते रहे कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर उनकी लड़ाई राजनीतिक नहीं है । लेकिन उनके कांग्रेस से जुड़ने के बाद उनकी साथी पहलवान और रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपनी किताब में लिखा कि दोनों ने लालच ने उनके प्रदर्शन की हवा निकाल दी। अगली पीढ़ी के पहलवानों अंशु मलिक और अमित पंघाल ने पेरिस में निराश किया, लेकिन अमन ने छत्रसाल स्टेडियम की परंपरा को आगे बढाकर पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में 2020 तोक्यो खेलों में रवि दहिया ने रहत पदक जीता था। लेकिन चोटों और खराब फॉर्म ने दहिया को हाशिये पर धकेल दिया।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
टोक्यो में भारत को कुश्ती में दो पदक मिले थे लेकिन पिछले एक साल के घटनाक्रम ने भारतीय कुश्ती को काफी पीछे खिसका दिया। ऐसा नहीं है कि संभावनायें या प्रतिभायें नहीं है। भारत की अंडर 17 महिला टीम ने सितंबर में जोर्डन के अम्मान में विश्व चैम्पियनशिप जीती। भारत ने संभावित दस पदकों में से पांच स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। जापान और कजाखस्तान जैसे दिग्गजों को पछाड़ना बड़ी उपलब्धि है। संजय सिंह की अगुवाई में भारतीय कुश्ती महासंघ के नये प्रशासन को अभी भी खेल मंत्रालय से निलंबन हटने का इंतजार है। निलंबन इसलिये लगाया गया क्योंकि दिसंबर 2023 में 15 दिन का नोटिस दिये बिना राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन का ऐलान कर दिया गया था। लेकिन अगर डब्ल्यूएफआई नोटिस अवधि तक रूकता तो पहलवानों को एक साल गंवाना पड़ता क्योंकि 15 दिन पूरे होने तक 2024 शुरू हो जाता ।
साक्षी और उनके पति पहलवान सत्यव्रत कादियान की याचिका के कारण डब्ल्यूएफआई को सीनियर विश्व चैम्पियनशिप से टीम वापिस लेनी पड़ी थी। सरकार के दखल के बाद टीम भेजी जा सकी। पिछले दो साल में कोचिंग शिविर नहीं लगे हैं और प्रो कुश्ती लीग फिर शुरू करने की योजना ठंडे बस्ते में है। अनुदान और प्रायोजन रूके हुए हैं और कोई विदेशी या निजी कोच नहीं है । भारतीय कुश्ती की दशा और दिशा दोनों इस समय तय नहीं है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Last year was disappointing for indian wrestling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














