Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 26 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा आयोजित क्वाड समिट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के नेता तोशिमित्सु मोतेगी शामिल हुए।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 26, 2026 | 11:25 PM

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Breaking News Today LIVE: क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई, जिसने भारत को एक वैश्विक राजनयिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा आयोजित इस उच्च-स्तरीय बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के वरिष्ठ नेता तोशिमित्सु मोतेगी शामिल हुए। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री व्यापार और स्थिरता पर चर्चा की। मुख्य ध्यान वैश्विक सप्लाई चेन और पश्चिम एशिया संघर्षों के कारण बाधित होने वाले तेल व्यापार मार्गों (जैसे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) की सुरक्षा पर रहा। सुरक्षा, रक्षा, टेक्नोलॉजी और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होने की संभावना है।

The liveblog has ended.
  • 26 May 2026 10:27 PM (IST)

    26 May 2026 10:27 PM (IST)

    दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लड़के को गोली मारी, हालत गंभीर

    क्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक रेस्‍त्रां के अंदर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घायल युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो अपनी महिला मित्र के साथ खाना खाने पहुंचा था।

  • 26 May 2026 08:31 PM (IST)

    26 May 2026 08:31 PM (IST)

    इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुंआ

    बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 जब रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान के अंदर धुआं नजर आया। स्थिति को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी कदम उठाते हुए यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया।

  • 26 May 2026 07:46 PM (IST)

    26 May 2026 07:46 PM (IST)

    CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया

    कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता साझेदारी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। वहीं अब इंडिया टूडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। हालांकि, अब तक राज्यसभा को लेकर सिद्धारमैया की सहमति नहीं मानी जा रही है। इस समय सिद्धारमैया अपने करीबी मंत्रियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं।

  • 26 May 2026 06:44 PM (IST)

    26 May 2026 06:44 PM (IST)

    दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर वेणुगोपाल का बयान

    #WATCH | Amid speculations around CM post in Karnataka, after a party meeting, Congress general secretary (organisation) KC Venugopal says, "...The entire discussion was concentrated only on upcoming Rajya Sabha elections and Council Elections of Karnataka. Whatever speculation… pic.twitter.com/d7ZcBY5A2R

    — ANI (@ANI) May 26, 2026

  • 26 May 2026 06:10 PM (IST)

    26 May 2026 06:10 PM (IST)

    मैराथन मीटिंग में केवल राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई: कांग्रेस

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सीएम बदलने की अटकलों को पार्टी ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक में सत्ता बदलने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही थी। दिल्ली में आज हाई वोल्टेज बैठकें भी हुई। लेकिन पार्टी का कहना है कि इन बैठकों का एजेंडा कुछ और था। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठकों के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह मैराथन मीटिंग केवल राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए हुई।

  • 26 May 2026 04:47 PM (IST)

    26 May 2026 04:47 PM (IST)

    घुसपैठ पर सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अन्य कारणों से अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन के देश के वर्तमान और भविष्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती बताया है। घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

  • 26 May 2026 03:48 PM (IST)

    26 May 2026 03:48 PM (IST)

    बेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से टक्कर, कई लोगों की मौत

    बेल्जियम में एक स्कूल बस की ट्रेन से टक्कर होने के बाद कई लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.15 बजे (जीएमटी के अनुसार सुबह 7.15 बजे) बुगेनहाउट के स्टेशनस्ट्राट स्थित चौराहे पर हुई।

  • 26 May 2026 02:26 PM (IST)

    26 May 2026 02:26 PM (IST)

    एमपी के पन्ना में निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 की मौत

    पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मनरेगा से निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। कड़रहा गांव में कुएं के अंदर काम कर रहे 6 मजदूर दब गए थे। इसमें से 5 मजदूरों के मौत की खबर आ रही है।

  • 26 May 2026 01:27 PM (IST)

    26 May 2026 01:27 PM (IST)

    दिग्गज कलाकार रमाकांत दायमा ने दुनिया को कहा अलविदा, कई महीनों से थे बीमार

    मशहूर और दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का 26 मई को निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता की करीबी दोस्त और सह-कलाकार अभिनेत्री शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अभिनेता का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती में गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शुभांगी ने उनके असमय जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

  • 26 May 2026 12:02 PM (IST)

    26 May 2026 12:02 PM (IST)

    देबाशीष सामंतराय ने छोड़ा बीजेडी, भाजपा में हुए शामिल

    बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

    #WATCH दिल्ली | बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। pic.twitter.com/rgF8YQzP42

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2026

  • 26 May 2026 11:13 AM (IST)

    26 May 2026 11:13 AM (IST)

    क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि क्वाड समूह अब सिर्फ बातचीत करने वाला मंच नहीं रह गया है बल्कि यह एक 'कार्रवाई-प्रधान' मंच बनता जा रहा है। यहां चारों देश मिलकर साझा मुद्दों पर चर्चा करते हैं और फिर उन पर कार्रवाई भी शुरू करते हैं।

    नई दिल्ली में मंगलवार को हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत में रुबियो ने कहा कि शपथ लेने के तुरंत बाद क्वाड की बैठक में शामिल होना अमेरिका की इस समूह के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है।

  • 26 May 2026 10:35 AM (IST)

    26 May 2026 10:35 AM (IST)

    क्वाड बैठक में जयशंकर का भाषण

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्वाड की बैठक में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को वैश्विक विकास और स्थिरता का चालक बने रहना चाहिए और क्वाड को समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में आर्थिक विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए। क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि लाने के लिए "विश्वसनीय और पारदर्शी" साझेदारी का आह्वान किया।

  • 26 May 2026 09:43 AM (IST)

    26 May 2026 09:43 AM (IST)

    कैंची धाम जा रहे यात्रियों की गाड़ी का बाराबंकी में भीषण एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत

    बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में एक इनोवा , ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही गाड़ी में मौजूद 7 लोगों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 3 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

  • 26 May 2026 09:34 AM (IST)

    26 May 2026 09:34 AM (IST)

    कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयल एवं गैस स्टॉक्स पर दबाव

    कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑयलएंडगैस सेक्टर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्प्शन, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।

  • 26 May 2026 08:31 AM (IST)

    26 May 2026 08:31 AM (IST)

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 5 की मौत

    दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर एसी बस मंगलवार सुबह उन्नाव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक दरोगा और एक कैदी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

  • 26 May 2026 08:26 AM (IST)

    26 May 2026 08:26 AM (IST)

    दिल्ली के लिए रवाना हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

    VIDEO | Rajasthan: US Secretary of State Marco Rubio departs from Jaipur for Delhi to attend the Quad Foreign Ministers' Meeting.

    (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6U5Ijvdmwn

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2026

  • 26 May 2026 07:47 AM (IST)

    26 May 2026 07:47 AM (IST)

    गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल

    साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल दी गई है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है।

  • 26 May 2026 07:38 AM (IST)

    26 May 2026 07:38 AM (IST)

    अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला

    दक्षिणी ईरान में अमेरिकी सेना ने बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली आईआरजीसी की नावों और मिसाइल साइट्स को नष्ट कर दिया गया।

    पूरी खबर यहां पढ़ें

  • 26 May 2026 07:12 AM (IST)

    26 May 2026 07:12 AM (IST)

    पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

    एक बार फिर सीएनजी का दाम बढ़ गए हैं। आज दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया। कल तक CNG का रेट 81.09 था, वहीं अब 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 83.09 प्रति किलो के रेट पर सीएनजी मिलेगा।

Aaj ki taaja khabar 26 may 2026 live updates today latest and breaking news 1752746

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 06:57 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.