लाल कृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, नाजुक हालत में कराए गए भर्ती
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। हलांकि देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती
- Written By: शिवानी मिश्रा
(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। हलांकि देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें कि पिछले 4 से 5 महीनों के अंदर लालकृष्ण आडवाणी चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी
बता दें कि लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद से भाजपा के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पर गए, और इससे पहले मार्च के महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलके आडवाणी को उनके सराकारी आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी वहां मौजूद थे। और आडवाणी के खराब तबियत को देखते हुए, उनके आवास पर ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में की जाती है। इसके साथ ही उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। और उनके पिता का नाम डी अडवाणी और मां का नाम ज्ञानी आडवाणी था। और अपनी शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट प्रैट्रिस स्कूल से पूरी की है।
विभाजन के दौरान उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली, और 1947 से 1951 तक उन्होंने कराची शाखा के आरएसएस सचिव के तौर पर संघ के कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी मंदिर आंदोलन के अंतिम चरण के अग्रणी अग्रदूतों में से एक थे, जब उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए सोमनाथ से अपनी रथ यात्रा भी शुरू की थी।
