Asian Games 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात

Cricketers Meet Pm Modi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इस सफलता पर PM मोदी ने 15 अक्टूबर को उनका सम्मान करेगें और उनकी सराहना भी करेंगे।
PM Modi Athlete Meeting 2026
PM मोदी और एशियाई खेल के पदक विजेता खिलाड़ी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • PM मोदी 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

  • Asian Games 2026 में भारत 21 स्वर्ण सहित 85 पदक लेकर चौथे स्थान पर रहा था।

  • पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

PM Modi Athlete Meeting 2026: हाल ही में जापान के आइची-नागोया में संपन्न हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इस सफलता के बाद, अब खबर है कि पीएम मोदी 15 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भारतीय दल के पदक विजेताओं का सम्मान करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे होने वाली इस विशेष बैठक में PM मोदी खिलाड़ियों से सीधे बातचीत करेंगे और खेल जगत में उनकी असाधारण उपलब्धियों को लेकर बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले भी कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछली बार वे 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिले थे।

क्रिकेटर्स भी होंगे बैठक में शामिल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों के उन सभी एथलीटों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया और पदक जीते हैं।

इस बार की मुलाकात में एक खास आकर्षण भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी भी होंगे, जो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा करेंगे। पीएम का यह कदम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

PM Modi Athlete Meeting 2026
Ind Vs Wi Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट

पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा भारत

जापान में आयोजित एशियाई खेलों के इस सीजन में भारत ने कुल 85 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए इस तरह से भारत ने कुल 85 पदक जीते।

पूरे टूर्नामेंट में भारत से आगे केवल तीन देश रहे चीन, मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया। प्रतियोगिता में चीन ने 169 स्वर्ण सहित कुल 341 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि जापान 83 स्वर्ण सहित कुल 269 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com