Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मां, मेरी चिंता मत करो, मैं ठीक हूं, आप समय पर खाना खाएं’, उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूर ने मां को भेजा भावनात्मक संदेश

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Nov 21, 2023 | 07:29 PM

Uttarkashi Tunnel

Follow Us
Follow Us:

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकलने का प्रयास जारी है। इसी बीच बचाव दल ने मंगलवार सुबह 6 इंच की पाइपलाइन के माध्यम से मजदूरों से सफलतापूर्वक संपर्क विकसित किया। मजदूरों ने 10 दिन बाद अपने परिजनों से बात की। जिससे परिजनों ने राहत महसूस की।

सुरंग में फंसे हुए मजदूरों में से एक, जयदेव ने पर सुपरवाइजर से बात करते हुए कहा, “कृपया रिकॉर्ड करें, मैं अपनी मां को कुछ बताऊंगा। मां, मेरी चिंता मत करो, मैं ठीक हूं…कृपया आप और पिताजी समय पर खाना खाएं।”

सुपरवाइजर को सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से चिंता न करने और उन्हें जल्द ही बाहर निकालने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। सुपरवाइजर ने मजदूरों से पूछा कि क्या वह अपने माता-पिता को कुछ बताना चाहते हैं? क्योकि वॉयस रिकॉर्डिंग उनके माता-पिता को घर वापस भेजी जाएगी। इसी बीच फंसे हुए कुछ मजदूरों ने अपने परिजनों से संपर्क स्थापित किया और 10 दिनों से सुरंग में फंसे होने के बावजूद, उन्होंने असाधारण स्तर के धैर्य और साहस का परिचय दिया और अपने रिश्तेदारों से उनके बारे में चिंता न करने के लिए कहा।

सम्बंधित ख़बरें

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

अमरनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात किए गए 63 अधिकारी

Devbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Mussoorie के होटल में दिल्ली की इंजीनियर गायत्री की मिली बिना कपड़ों की लाश, हत्या या फिर हादसा?

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel collapse: Rescue workers try to make contact with the trapped workers through walkie-talkie pic.twitter.com/mCr5VRfSi0 — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 21, 2023

भाभी ने देवर के लिए भेजे फल

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में शामिल अपने देवर प्रदीप किस्कू की कुशल क्षेम जानने के लिए बिहार के बांका से सिल्क्यारा पहुंची सुनीता हेम्ब्रम ने कहा, कि मैंने उनसे सुबह बात की। नए पाइप से उन्हें संतरे भेजे गए हैं। वह ठीक हैं। हेम्ब्रम ने कहा कि नए पाइप के जरिए मजदूरों से बातचीत में आसानी हुई है। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले हमें उन्हें अपनी आवाज सुनाने के लिए चिल्लाना पड़ता था लेकिन आज उनकी आवाज स्पष्ट थी।’

#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel accident: The vertical drilling machine at the Silkyara Tunnel, rescue operation continues pic.twitter.com/aeYCckX8RA — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 21, 2023

एक दूसरे का मनोबल बढ़ा रहे हैं मजदूर

पिछले नौ दिन से मलबे के दूसरी ओर फंसे अपने भाई गब्बर सिंह नेगी का इंतजार कर रहे जयमल सिंह नेगी ने कहा कि नई पाइपलाइन डाले जाने से निश्चित रूप से मजदूरों से संपर्क बेहतर हुआ है लेकिन असली चुनौती (उन्हें बाहर निकालने की) अभी बनी हुई है। उन्होंने कहा, “नई पाइपलाइन डाले जाने से भोजन को बड़ी मात्रा में भेजा जाना आसान हो गया है जो अच्छी बात है लेकिन वैसे देखा जाए तो स्थिति वही है जो पहले थी।” अपने भाई से बात करने के बाद नेगी ने कहा कि हांलांकि, फंसे मजदूर आपस में बातचीत कर रहे हैं और एक दूसरे का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले चौधरी ने कहा कि उन्हें उनके पुत्र मंजीत से बात नहीं करने दी गयी। उन्होंने कहा, “मैं पिछले मंगलवार को आया था। मेरे यहां आने के तुरंत बाद मैंने मंजीत से एक बार बात की थी, लेकिन अब मुझे अंदर जाने और उससे बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।”

सोमवार को भेजा गया खाना

इससे पहले इस बीच, मलबे को आर-पार भेदकर डाली गयी छह इंच व्यास वाली पाइपलाइन के जरिए सोमवार रात को मजदूरों तक खिचड़ी भेजी गयी। खिचड़ी को चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर मजदूरों तक पहुंचाया गया। सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि इस पाइपलाइन से दलिया, खिचड़ी, कटे हुए सेब और केले भेजे जा सकते हैं।

सुरंग के अंदर घूमने के लिए पर्याप्त जगह

गौरतलब है कि आज बचाव दल सुरंग में एक एंडोस्कोपी कैमरा डालने में कामयाब रहे और कैप्चर किए गए पहले दृश्यों से पता चला कि 41 मजदूरों के पास सुरंग के अंदर घूमने के लिए पर्याप्त जगह है। बचाव दल को पाइपलाइन के जरिए सुरंग में फंसे मजदूरों से बात करते हुए साफ देखा गया। बचाव दल ने मजदूरों से पाइपलाइन के माध्यम से डाले गए एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के सामने आने का अनुरोध किया। एक कर्मचारी ने पाइप लाइन से कैमरा निकालकर सीमित जगह में रख दिया ताकि सभी की पहचान हो सके। सभी 41 कर्मचारी कैमरे के पास इकट्ठे हो गए। जिसके बाद बचाव दल ने उन्हें कैमरे की स्क्रीन साफ करने के लिए कहा। बचाव दल ने उन्हें बताया कि पाइपलाइन को पानी और ब्लोअर से साफ किया जाएगा, इसलिए उन्होंने उनसे कैमरा वापस रखने और पाइपलाइन और कंप्रेसर से दूर रहने को कहा।

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को सिल्क्यारा से बारकोट तक एक सुरंग के निर्माण के दौरान सुरंग के 60 मीटर के हिस्से में मलबा गिरने के कारण 41 मजदूर फंस गए। माना जा रहा है कि मजदूर 2 किमी निर्मित सुरंग के हिस्से में फंसे हुए हैं, जो कंक्रीट के काम से भरा हुआ है और मजदूरों को सुरक्षा प्रदान करता है। सुरंग के इस हिस्से में बिजली और पानी की सुविधा है।

Laborer trapped in uttarkashi tunnel sent emotional message to mother

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2023 | 07:29 PM

Topics:  

  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.